{"_id":"606a00d28ebc3ec8be5566b7","slug":"chaupal-in-villages-taught-the-code-of-conduct-orai-news-knp6215728122","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांवों में चौपाल, पढ़ाया आचार संहिता का पाठ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांवों में चौपाल, पढ़ाया आचार संहिता का पाठ
विज्ञापन
डकोर पंचायत भवन में बैठक करते एडीएम व अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य
- फोटो : ORAI
कदौरा। क्षेत्र के ग्राम चतेला, बसरेही, पथरेहठा, हेमनपुरा, नगवां आदि में रविवार को एसडीएम कौशल कुमार की अगुवाई में सीओ बीके श्रीवास्तव व थाना पुलिस ने चौपाल लगाई। लोगों को शांतिपूर्ण चुनाव और आदर्श आचार संहिता के नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया।
एसडीएम कौशल कुमार ने कहा कि अगर कोई वोट के नाम पर धमकी दे या परेशान करे तो इसकी सूचना तत्काल कंट्रोल रूम व थाना पुलिस को दे। उन्होंने प्रधान व बीडीसी पद के संभावित प्रत्याशियों को चेतावनी दी कि चुनाव में शराब का वितरण हुआ तो कड़ी कार्रवाई के साथ नामांकन निरस्त किया जाएगा। सीओ वी के श्रीवास्तव ने कहा कि अपने अपने गांव में बाहर से आने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखे। इस मौके पर थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह व थाना स्टाफ सहित बड़ी संख्या में प्रधान व बीडीसी पद के संभावित उम्मीदवार व ग्रामीण भी मौजूद रहे।
मुहम्मदाबाद संवाद के अनुसार, पंचायत चुनाव को लेकर प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। एडीएम प्रमिल कुमार, एएसपी राकेश कुमार सिंह, एसडीएम सदर सत्येंद्र कुमार व सीओ संतोष कुमार ने ग्राम डकोर में व ऐर संभावित प्रत्याशियों एवं ग्रामीणों के साथ बैठक की। इसके बाद अधिकारियों ने ग्राम खरका, रामपुरा, कुसमिलिया आदि गांव का भी भ्रमण किया। अधिकारियों ने आचार संहिता का पालन करने और अराजकता न फैलाने के लिए चेताया। इस दौरान थानाध्यक्ष डकोर अजय कुमार सिंह, ब्रजनेश सिंह, शिशुपाल यादव, सुरेंद्र पाल सिंह, हरगोविंद राजपूत, हृदेश राजपूत, यशपाल सिंह, प्रकाश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
कोंच संवाद के अनुसार, एडीएम प्रमिल कुमार सिंह व एएसपी राकेश कुमार सिंह ने ग्राम तीतरा खलीलपुर में चौपाल लगाई। निर्भीक होकर चुनाव में मतदान करने को कहा। उधर, एसडीएम अशोक कुमार ने रेंढर पुलिस के साथ ग्राम क्योलारी, खकसीस में जनचौपाल लगाई। एसडीएम अशोक कुमार व एसआई विनोद कुमार यादव ने ग्रामीणों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने गांव में मतदेय स्थलों में पानी, बिजली आदि की व्यवस्था को देखा।
उन्होंनेे बताया कि प्रधान प्रत्याशी 75 हजार रुपये, बीडीसी 75 हजार रुपये तथा जिला पंचायत सदस्य एक लाख पचास हजार रुपये तक खर्च कर सकता है। प्रत्याशी अपना खाता बैंक में खुलवाएं। मतदान स्थल के पास कोई भी पोस्टर, बैनर नहीं चिपका सकता है। अगर कोई भी प्रत्याशी शराब या पैसे का प्रलोभन देता है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान रामशंकर बुधौलिया, पवन सोनी, कैलाश गुर्जर, राजू जाटव, अनिल शिवहरे, राघवेंद्र शिवहरे, उपेंद्र चंदेल आदि रहे।