Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Chargesheet filed within 15 days against a father accused of raping his minor daughters

Jalaun News: नाबालिग बेटियों से दुष्कर्म के आरोपी पिता के खिलाफ 15 दिन में दाखिल हुई चार्जशीट

Sat, 07 Nov 2026 01:32 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Nov 2026 01:32 AM IST
विज्ञापन
Chargesheet filed within 15 days against a father accused of raping his minor daughters
उरई। रामपुरा थाना क्षेत्र में दो नाबालिग बेटियों के साथ दुष्कर्म और अश्लील हरकत करने के आरोपी पिता के खिलाफ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए करीब 15 दिनों में न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। मामले में एक किशोरी के गर्भवती होने की पुष्टि हुई थी। आरोपपत्र दाखिल होने के बाद न्यायालय ने मामले का शीघ्र ट्रायल पूरा करने पर जोर दिया है, ताकि पीड़िताओं को जल्द न्याय मिल सके।
विज्ञापन


रामपुरा कस्बा निवासी एक महिला ने 10 अक्तूबर 2026 को पुलिस को तहरीर देकर बताया था कि उसकी शादी वर्ष 2021 में एक व्यक्ति के साथ हुई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। पहली शादी से उसकी दो नाबालिग बेटियां थीं। महिला के मुताबिक, छोटी बेटी की तबीयत खराब होने पर वह उसे माधौगढ़ स्थित सरकारी अस्पताल ले गई थी। इसी दौरान बड़ी बेटी ने करीब दो महीने से मासिक धर्म नहीं होने की बात बताई। जांच कराने पर चिकित्सक ने उसके गर्भवती होने की जानकारी दी।
विज्ञापन


महिला ने बेटी से पूछताछ की तो उसने अपने सौतेले पिता पर करीब दो महीने पहले रात में दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। छोटी बेटी ने भी करीब तीन-चार महीने पहले आरोपी पर अश्लील हरकत करने की बात बताई। पीड़िताओं के मुताबिक, आरोपी की धमकियों के कारण वे पहले किसी को जानकारी नहीं दे सकीं। इसके बाद महिला ने आरोपी पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की और 12 अक्तूबर को आरोपी को जगम्मनपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया। विवेचक उप निरीक्षक भूपेंद्र कुमार सिंह ने पीड़िताओं का चिकित्सकीय परीक्षण कराया और न्यायालय में बयान दर्ज कराए। बयान में किशोरी ने आरोपी पर नशीली गोलियां खिलाकर लंबे समय तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। विरोध करने पर मां को जान से मारने की धमकी देने की बात भी कही।


विवेचना के दौरान साक्ष्य और आवश्यक तथ्य जुटाने के बाद पुलिस ने करीब 15 दिनों में आरोपी के खिलाफ न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल कर दिया। अब मामले में शीघ्र सुनवाई और ट्रायल पूरा करने पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed