फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CCTV,medical,covid 19,doctor,media prabhari

मेडिकल कचरे के निस्तारण का प्रशिक्षण दिया

Fri, 21 May 2021 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
CCTV,medical,covid 19,doctor,media prabhari
उरई। मेडिकल कालेज के प्राचार्य डॉ द्विजेंद्र नाथ की अध्यक्षता में नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों को बायोमेडिकल वेस्ट के उचित निस्तारण के संबंध में प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में नीली, पीली तथा लाल बाल्टियों में अलग-अलग ढंग से किस प्रकार मेडिकल कचरे का निस्तारण होना है, उसके बारे में बताया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने कहा कि वेंटीलेटर मशीन विशेषज्ञ चिकित्सक की निगरानी में ही किसी स्टाफ को संचालित देखनी चाहिए। बिना निर्देशों के अनावश्यक रूप से वेंटीलेटर जैसी महंगी महत्वपूर्ण मशीन से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए। कहा कि चिकित्सालय में प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवा दिए गए हैं। यदि कोई बेवजह घूमता हुआ या स्टाफ के साथ लड़ता झगड़ता पाया गया तो सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर कानूनी कार्यवाई की जाएगी। प्राचार्य ने कहा कि सभी अपनी क्षमता एवं कौशल से कोरोना महामारी से लड़े एवं अपनी टीम को प्रोत्साहित भी करें। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए कार्मिकों को आयुर्वेदिक काढ़ा बांटा गया। स्टाफ नर्स ऋतु भाटी व प्रियंका सचान विस्तार से बताया गया। प्रशिक्षण में नर्सिंग स्टाफ एवं कर्मचारियों को आक्सीजन सिलिंडर, रेग्युलेटर, सक्शन मशीन, आक्सीजन फ्लो नोजल इत्यादि के संचालन के बारे में बताया गया। इस दौरान उपप्राचार्य डॉ आरएन कुशवाहा, सीएमएस डॉ आरके सिंह, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नीरजा सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed