फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CCTV,DM,polling

डीएम, एसपी भी पहुंचे, जल्द गिनती के दिए निर्देश

Mon, 03 May 2021 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 May 2021 12:28 AM IST
विज्ञापन
CCTV,DM,polling
आटा। उरई गल्ला मंडी में स्थापित मतगणना केंद्र का निरीक्षण करने के लिए डीएम प्रियंका सिंह और एसपी यशवीर भी लाव लश्कर के साथ पहुंचे। अधिकारियों के पहुंचते ही मतगणना में लगे कर्मचारी सतर्कता के साथ काम करने लगे।
विज्ञापन

दोनों ही अधिकारियों ने पूरे केंद्र का निरीक्षण किया। सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए। डीएम ने मतगणना में लगे अधिकारियों को निर्देश दिए कि वोटों की गिनती में तेजी लाई जाए, जिससे परिणाम भी जल्द से जल्द आ सके। इसके अलावा डीएम ने केंद्र पर बिना मास्क घूमते कुछ कर्मचारियों को भी फटकार लगाई। कहा कि पूरी मतगणना के दौरान यदि कोई भी कर्मी कोविड-19 के नियमों का उल्लघंन करते पाया गया तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि जिला पंचायत सदस्य, प्रधान, बीडीसी आदि सभी के परिणाम रात तक आ जाए। एसपी ने गल्ला मंडी में तैनात पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी तरह की गड़बड़ी न होने पाए। जीत का जश्न मनाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए। यदि कोई परिणाम को लेकर हुड़दंग या हंगामा करता है तो उसे भी न बख्शा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed