फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   cbse exam start, first paper simple

जिले में आठ केंद्रों पर हुई सीबीएसई हाईस्कूल की परीक्षा

Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:39 AM IST
विज्ञापन
cbse exam start, first paper simple
उरई। सीबीएसई बोर्ड की प्री परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। पहले दिन हाईस्कूल की सोशल साइंस की परीक्षा हुई। जिले में आठ केंद्र बनाए गए हैं। इसके लिए शहर के रामश्री पब्लिक स्कूल, मार्निंग स्टार सीनियर सेकेंडरी स्कूल, विनायक इंटरनेशनल स्कूल, एसआर पब्लिक स्कूल, महर्षि विद्या मंदिर, डिवाइन मर्सी स्कूल, नवोदय विद्यालय के अलावा कन्हैयालाल मेमोरियल स्कूल जालौन को परीक्षा केंद्र बनाया गया।
विज्ञापन

सभी केंद्रों पर पहले दिन हाईस्कूल के 2000 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में परीक्षाएं हुई। ऑब्जेक्टिव पेपर होने पर छात्रों ने निर्धारित समय से पहले ही पेपर पूरा कर लिया। कई छात्रों ने बताया कि पेपर सरल था। सचल दल में बीकेडी एल्ड्रिच स्कूल के उप प्रधानाचार्य आशीष तिवारी एवं पुरुषोत्तम पुरवार ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर जायजा लिया। महर्षि विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य एएन सिंह ने बताया कि अभी हाईस्कूल की परीक्षाएं शुरू हो गई है। इंटर की भी परीक्षाएं दो दिन बाद शुरू होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed