फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   CBI arrested three people including an SDI for taking a bribe of Rs 2,500 from a postman

Jalaun News: सीबीआई ने पोस्टमैन से ढाई हजार की रिश्वत लेते एसडीआई समेत तीन को किया गिरफ्तार

Wed, 17 Dec 2025 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 17 Dec 2025 12:37 AM IST
विज्ञापन
CBI arrested three people including an SDI for taking a bribe of Rs 2,500 from a postman
उरई। सीबीआई ने मंगलवार को पोस्टमैन से ढाई हजार रुपये रिश्वत लेते डाकघर के एसडीआई (सब डिवीजनल इंस्पेक्टर) प्रतीक भार्गव, डाकपाल सुमित यादव और आमिर खान को गिरफ्तार किया है। पोस्टमैन ने शिकायत की थी कि एसडीआई स्थानांतरण के रिवील लेटर और वेतन संबंधी कामों के नाम पर 15 हजार रुपये मांग रहे हैं।सीबीआई तीनों को लखनऊ ले गई है।
विज्ञापन


बिहार के जिला रोहतास के थाना कच्छवा महीपत बिगहा निवासी किशुन कुमार एट में डीजीएस के पद पर तैनात थे। उन्होंने ऑनलाइन पोर्टल पर ट्रांसफर के लिए आवेदन किया था। तीन दिसंबर को ट्रांसफर की लिस्ट जारी की गई थी। इसमें किशुन का भी नाम था। उसने जब सब डिविजनल ऑफिस कोंच में तैनात एसडीआई प्रतीक भार्गव से बात की तो उन्होंने किशुन को मिलने के लिए बुलाया।
विज्ञापन

किशुन का कहना है कि वह मिला तो प्रतीक ने कहा कि रिलीव पत्र जारी करने व अक्तूबर माह की सैलरी रिलीव करने के लिए 15 हजार रुपये देने होंगे। उसने किशुन को धमकाया भी। इस पर किशुन ने पांच हजार रुपये दे दिए थे। तीन दिन पहले जब किशुन कुमार ने वेतन लगाने की बात कही तो एसडीआई ने शेष 10 हजार रुपये की मांग दोबारा कर दी। इससे परेशान होकर कृष्ण कुमार ने इसकी शिकायत सीबीआई लखनऊ से कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई टीम की योजना के अनुसार पीड़ित से मंगलवार को मिली। इसके बाद पीड़ित ढाई हजार रुपये लेकर एसडीआई के पास पहुंचा तो उन्होंने रुपये अकोढ़ी शाखा डाकपाल को देने के लिए कहा। इसके बाद किशुन कुमारने ढाई हजार रुपये प्रतीक भार्गव के सहयोगी अकोढ़ी के डाकपाल सुमित यादव को दिए।
उसी दौरान सीबीआई की टीम ने डाकघर में दबिश देकर सुमित यादव की जेब से ढाई हजार रुपये बरामद कर लिए। इस कार्रवाई में चंदुर्रा के डाकपाल आमिर खान को भी हिरासत में लिया गया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्होंने यह रकम एसडीआई प्रतीक भार्गव के निर्देश पर ली थी। इसके बाद सीबीआई की टीम दोनों को लेकर कोंच मुख्य डाकघर पहुंची और एसडीआई प्रतीक भार्गव को साथ ले जा रहे हैं।

कोंच के पोस्टमास्टर विनोद कुमार ने बताया कि सीबीआई के अधिकारी आए थे और बिना किसी जानकारी के एसडीआई प्रतीक भार्गव को अपने साथ ले गए। उन्होंने यह भी बताया कि टीम ने कार्यालय के किसी अभिलेख की जांच नहीं की। एसडीआई का कमरा बंद था, अंदर क्या कार्रवाई हुई इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। वहीं एट पोस्टमास्टर अजय प्रताप ने बताया कि पोस्टमैन किशुन कुमार उनके यहां अटैच थे और संविदा कर्मी थे। उन्हीं की शिकायत पर सीबीआई ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed