{"_id":"5e836bde8ebc3e77442bcfa2","slug":"caught-five-laborers-fleeing-center-145-have-escaped-so-far-orai-news-knp5531433150","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेंटर से भाग रहे पांच मजदूरों को पकड़ा, अब तक 145 भाग चुके","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेंटर से भाग रहे पांच मजदूरों को पकड़ा, अब तक 145 भाग चुके
विज्ञापन
कुठौंद पुलिस की गिरफ्त में शेल्टर होम से भागने की फिराक में पकड़े गए लोग।
- फोटो : ORAI
कुठौंद (जालौन)। कुठौंद क्षेत्र के सलेमपुर गांव में गश्त कर रहे तहसीलदार बलराम गुप्ता ने आश्रय केंद्र से भाग रहे पांच मजदूरों को पुलिस से पकड़वाया। पांचों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है। तहसीलदार का कहना है कि पांचों सेंटर से बिना बताए जा रहे थे, जो नियम विरुद्ध है। जबकि जिले से 145 लोग बिना किसी सूचना के भाग गए। प्रशासन ऐसे लोगों को चिह्नित करने का प्रयास कर रहा है।
तहसीलदार ने बताया कि मंगलवार को वह गांव में बनाए गए केंद्रों की खानपान की स्थिति देख रहे थे। उसी दौरान प्राथमिक विद्यालय में बने केंद्र के बाहर घूमते हुए पांच मजदूरों को पकड़ा गया। जिनके नाम रामसेवक पुत्र संतान सिंह, वीरपाल सिंह पुत्र सुखलाल, बृजनंदन विश्वकर्मा पुत्र मुन्नालाल, देव सिंह प्रजापति पुत्र छोटेलाल, रामसेवक पाल पुत्र वीरपाल निवासीगण सलेमपुर हैं। तहसीलदार ने तत्काल ही साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों से पांचों को पकड़वा कर थाने भेजा।
जहां पर पांचों के खिलाफ 151 की कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि यह पांचों मजदूर तीन दिन पूर्व गुजरात और सूरत से आए थे। कहा कि ये लोग यदि सेंटर से निकल जाते तो प्रशासन के लिए समस्या बन सकते थे। उधर, लॉकडाउन के सातवें दिन मंगलवार तक जनपद के करीब 278 सेंटरों पर लगभग 3200 लोग क्वारंटीन किए गए। सेंटरों पर गुजरात, राजस्थान, हरियाणा से आए लोगों की सुविधा के पूरे इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन के अलावा समाजसेवियों की ओर से भी इन लोगों को खाने पीने का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक सभी को कम से कम 14 दिन तक सेंटरों पर ही रखा जाएगा।