फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Cattle roaming on the roads are becoming the reason for accidents

Jalaun News: सड़कों पर घूम रहे मवेशी बन रहे हादसों की वजह

Mon, 07 Aug 2023 12:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 07 Aug 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Cattle roaming on the roads are becoming the reason for accidents
जालौन। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास अन्ना गोवंश घूम रहे हैं। सड़कों पर घूमते अन्ना गोवंश राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं और हादसों का कारण बनते जा रहे हैं। ग्रामीणों ने अन्ना गोवंश को सड़कों से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन

बंगरा मार्ग पर बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के आसपास के राजमार्गों पर अन्ना गोवंश विचरण कर रहे हैं। अंतरराज्यीय भिंड मार्ग पर बड़ी संख्या में गोवंश विचरण करते हैं। सड़क पर घूमते गोवंश राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। ग्रामीण अमित पटेल, गोलू तिवारी, अंशुल पटेल, श्याम सिंह प्रधान सालाबाद, रामराजा पटेल, छोटू बताते हैं कि दिनभर सड़कों पर गोवंश घूमते रहते हैं। रात के समय सड़कों पर घूमते गोवंश वाहन चालकों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं। रात के अंधेरे में गोवंश से टकराकर वाहन चालक घायल हो रहे हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गोवंशों को गोशालाओं में शिफ्ट कराया जाए ताकि दुर्घटनाओं को रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed