{"_id":"6aa6ff1101f1e4b81f0cf367","slug":"womans-body-found-hanging-from-a-tree-orai-news-c-224-1-ori1005-149633-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: पेड़ पर फंदे से लटका मिला महिला का शव
विज्ञापन
कालपी। कोतवाली क्षेत्र के मटरा गांव में शनिवार शाम खेत पर गई महिला का शव पेड़ पर फंदे से लटका मिला। परिजन महिला के मानसिक रूप से परेशान होने की बात कह रहे हैं।
कोतवाली क्षेत्र के मटरा गांव निवासी शंभूदयाल प्रजापति की पत्नी कमला प्रजापति (50) शनिवार शाम खेत में चारा काटने गई थी। बताया गया कि खेत में पहुंचने के बाद उसने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। काफी देर तक घर न लौटने पर परिजन उसे तलाशते हुए खेत पहुंचे, जहां महिला पेड़ पर फंदे से झूलती मिली।
परिजनों के मुताबिक, कमल के एक पुत्र की बीमारी के चलते और दूसरे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। इसके बाद से वह मानसिक रूप से परेशान रहती थी।
घटना की सूचना पर मजिस्ट्रेट के साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक उदय प्रताप सिंह, ज्ञान भारती चौकी प्रभारी विपिन यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को फंदे से उतरवाकर जांच पड़ताल की। कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।