फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Over 400 potholes on a 4-km stretch of road.

Jalaun News: चार किमी सड़क पर 400 से अधिक गड्ढे

Mon, 14 Sep 2026 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Over 400 potholes on a 4-km stretch of road.
फोटो - 01 गड्ढे में तब्दील सड़क। संवाद
आटा। राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े उकासा-बीजापुर चार किलोमीटर के मार्ग पर करीब 400 से अधिक छोटे-बड़े गड्ढे होने से सड़क पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। करीब दो वर्ष पहले नहर विभाग की ओर से बनाए गए इस मार्ग पर बारिश के कारण गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता है। इससे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन


मार्ग सकरा होने के बावजूद रोजाना बड़ी संख्या में दोपहिया और चार पहिया वाहन गुजरते हैं। टोल बचाने के लिए कई वाहन चालक हाईवे के बजाय इसी संपर्क मार्ग का इस्तेमाल करते हैं। वाहनों के लगातार बढ़ते दबाव के कारण कई स्थानों पर सड़क उखड़ गई है और गिट्टियां बाहर निकल आई हैं। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को हो रही है। सामने से चार पहिया वाहन आने पर उन्हें सड़क किनारे कच्चे रास्ते पर उतरना पड़ता है। इससे बाइक फिसलने और हादसे की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन


दोनों ओर से वाहनों की आवाजाही बढ़ने के कारण कई बार जाम की स्थिति भी बन जाती है। उकासा-बीजापुर मार्ग आसपास के करीब एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों के लिए हाईवे तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। भदरेखी, कोहना, बीजापुर, परा, हैदलपुर और सधारा समेत कई गांवों के लोग इसी मार्ग से रोजाना आवागमन करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के मुताबिक, सड़क की बदहाली से करीब एक वर्ष से परेशानी बनी हुई है। बारिश में गड्ढों में पानी भरने से समस्या और गंभीर हो जाती है। स्कूली बच्चों, किसानों, मजदूरों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर गड्ढों से बचने के लिए वाहन चालकों को सड़क के किनारे से गुजरना पड़ता है।

ग्रामीणों का कहना है कि मार्ग पर वाहनों का दबाव लगातार बढ़ रहा है, लेकिन मरम्मत की ओर पर्याप्त ध्यान नहीं दिया जा रहा। समय रहते गड्ढे नहीं भरे गए तो बारिश के बाद सड़क की हालत और बिगड़ सकती है।


वर्जन
इस मार्ग से टोल बचाने के लिए सैकड़ों वाहनों की आवाजाही होती है। पिछले वर्ष भी गड्ढों को भरवाया गया था। मार्ग की स्थिति की जानकारी मिली है। जल्द ही गड्ढों को भरने का कार्य कराया जाएगा।
- धर्मधोष, अधिशासी अभियंता, बेतवा नहर विभाग
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed