{"_id":"92649137466aa6bf80787c2b493f56fd","slug":"carving-talent-needed-to-pursue-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिभाओं को तराश कर आगे बढ़ाने की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिभाओं को तराश कर आगे बढ़ाने की जरूरत
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
Updated Sat, 02 Jan 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरस ग्रुप के तत्वावधान में तीन दिवसीय आर्ट गैलरी शनिवार को शुरू हुई। इसका उद्घाटन सपा जिलाध्यक्ष चौधरी धीरेंद्र यादव ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नन्हें-मुन्ने बच्चों को एक मंच प्रदान कर सरस ग्रुप ने अभिनव प्रयास किया है। इस मंच के माध्यम से क्षेत्र की प्रतिभाओं को तराश कर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रधानाचार्य परिषद के प्रांतीय उपाध्यक्ष ब्रज वल्लभ सिंह सेंगर ने कहा कि कला और संगीत ईश्वर प्रदत्त होते हैं। इसलिए कलाकार और संगीतकार ईश्वर के अति निकट होते हैं। सरस ग्रुप के निदेशक संजीव स्वर्णकार ने कहा कि उन्हें यह कला विरासत में उनकी मां से मिली है और इस शौक ने उन्हें कलाकार बना दिया।
उन्होंने कहा कि उनके मन में यह विचार आया कि क्यों न वह इस हुनर को यहां के बच्चों के साथ शेयर करें और फिर उन्होंने बच्चों को प्रशिक्षण देना शुरू कर दिया। बच्चों में छिपी प्रतिभाएं स्वयं ही सामने आने लगीं और आज वे अपने प्रशिक्षुओं पर गर्व महसूस कर सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं इस मौके पर स्वागत हाल में छात्राओं की सजाई गई रंगोली की काफी सराहना की गई। कार्यक्रम का संचालन संजीव सरस ने किया। इस मौके पर साहित्यकार नरेंद्र मोहन मित्र, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शीलू पड़री, स्कूल के प्रिंसिपल आनंद पांडेय, सपा नगर अध्यक्ष गुफरान अहमद सिद्दीकी के अलावा माधुरी पहारिया आदि मौजूद रहे।