{"_id":"6a592c94612ae5f2ee0bfe5e","slug":"car-runs-over-innocent-child-playing-outside-home-orai-news-c-224-1-ori1005-146874-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: घर के बाहर खेल रहे मासूम को कार ने रौंदा
विज्ञापन
फोटो - 08 मासूम की फाइल फोटो।
- फोटो : 1
रामपुरा। नगर में सहकारी समिति के पास घर के बाहर खेल रहे चार वर्षीय मासूम को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बालक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार नगर के सहकारी समिति के पास निवासी अनुराग का चार वर्षीय पुत्र यशपाल बृहस्पतिवार सुबह घर के बाहर फुटपाथ पर खेल रहा था। इसी दौरान सहकारी समिति की ओर से रानी के तालाब की तरफ जा रही कार ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में मासूम गंभीर रूप से घायल हो गया और उसके मुंह व नाक से खून बहने लगा।
परिजन घायल बच्चे को लेकर तत्काल अस्पताल पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पिता अनुराग पाल मूल रूप से ग्राम जमालपुरा के निवासी हैं और वर्तमान में रामपुरा में अशोक याज्ञिक के मकान में किराये पर रह रहे थे।
विज्ञापन
परिजनों के अनुसार कार रामपुरा निवासी सम्मन सोनी चला रहा था। हादसे के बाद चालक कार मौके पर छोड़कर भाग गया। मासूम की मौत के बाद उसकी मां संगीता का रो-रोकर बुरा हाल है।
सीओ अंबुज यादव का कहना है कि चालक की तलाश की जा रही है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।