फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car ran at a speed of 110, airbag saved three lives

Jalaun News: 110 की रफ्तार से दौड़ाई कार, एयरबैग ने बचाई तीन की जान

Thu, 23 Jan 2025 12:17 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Thu, 23 Jan 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
Car ran at a speed of 110, airbag saved three lives
उरई। कानपुर देहात से आ रही बरातियों से भरी आई-20 कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का कारण ओवरस्पीड व शराब का सेवन करना बताया जा रहा है। पुलिस की जांच में पता चला कि हादसे के वक्त कार की रफ्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटा थी। कार में लगे एयरबैग के खुल जाने से कार चला रहे युवक समेत तीन लोगों की जान बच गई। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन




परिजनों ने बताया कि शाम को बरातियों के निकलने के साथ ही धीरेंद्र से भी साथ में ही चलने को कहा गया। धीरेंद्र ने अपने पांच दोस्तों के ही साथ कार से बाद में आने की बात कही। बराती रात 10 बजे तक उरई पहुंच गए, लेकिन धीरेंद्र व उसके दोस्त रात करीब आठ बजे गांव से ही निकले। कार रिशु उर्फ दीपू चला रहा था। बगल की सीट पर हरिओम बैठा था। पीछे वाली सीट पर धीरेंद्र, लक्ष्मण, विनय उर्फ टीटू व राघव बैठे थे। पुलिस के अनुसार पीछे की सीट पर तीन लोगों के बैठने की जगह होने के कारण धीरेंद्र घुटनों के बल आगे वाली दोनों सीटों का सहारा लेकर बैठा हुआ था।
विज्ञापन


सभी लोग न्यामतपुर तक सामान्य रफ्तार से पहुंचे। इसके बाद रिशु व दो अन्य बरातियों ने शराब पी। बरात में पहुंचने में देरी होने की बात को लेकर रिशु ने कार तेज रफ्तार में दौड़ानी शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार 100 से भी अधिक की रफ्तार में रही होगी। तभी सुनसान चुर्खी रोड स्थित सुहाखर खेरा व ककहरा गांव के बीच पड़ने वाले तेज मोड़ पर रिशु का कार से नियंत्रण खत्म हो जाने के कारण कारण सीधे जाकर एक पेड़ से टकराने के बाद सीधे खंदक में जा गिरी। एयरबैग के खुलने से रिशु, हरिओम व पीछे बैठे धीरेंद्र की जान बच गई। पुलिस को जांच के दौरान कार का स्पीड मीटर का कांटा 110 पर फंसा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed