{"_id":"5e5567db8ebc3ef38427b192","slug":"car-collided-with-standing-loader-one-killed-three-injured-orai-news-knp546940720","type":"story","status":"publish","title_hn":"खड़े लोडर से भिड़ी कार, एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खड़े लोडर से भिड़ी कार, एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
गौरव के घर बैठीं गमगीन महिलाए
- फोटो : ORAI
सिरसाकलार (जालौन)। शादी समारोह में शामिल होने जा रहे लोगों की कार झांसी जनपद में खड़े लोडर से टकरा गई। जिससे कार सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जबकि चालक समेत चार लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को झांसी मेडिकल कालेज में भर्ती कराया।
कस्बा सिरसाकलार निवासी गौरव (30) रामबिहारी, पिंटू (24) पुत्र नरेंद्र, जीतू (23) पुत्र वीर सिंह व कार चालक अरुण (27) सुशील सोमवार देर शाम कार से बरात में शामिल होने के लिए झांसी जा रहे थे। जब उनकी कार झांसी जिले के अमरा के पास पहुंची तभी अमरा स्थित पेट्रोल पंप के सामने खड़ी लोडर में कार घुस गई। जिसमें कार सवार गौरव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चालक अरुण और कार में पीछे बैठे जीतू और पिंटू गंभीर रुप से घायल हो गए।
टक्कर होने के बाद घायलों में चीख पुकार मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी और घायलों को कार से निकाला। पुलिस और राहगीरों ने घायल जीतू और पिंटू को मेडिकल कालेज झांसी पहुंचाया। वहीं शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कार चालक अरुण मौके से भाग गया। जैसे ही हादसे की सूचना उनके गांव पहुंची तो घर में कोहराम मच गया। गौरव के परिजनों ने बताया कि उसकी दस वर्ष पहले शादी हो चुकी थी उसके दो बच्चियां जानवी व अंकिता हैं। गौरव तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके दो बड़े भाई सौरभ और अंजनी हैं वह गांव में रहकर खेती किसानी करता था।

गौरव की फाइल फोटो- फोटो : ORAI
विज्ञापन