फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Car collided in tractor behind, one killed and four injured

ट्रैक्टर में कार ने पीछे से मारी टक्कर, एक की मौत चार घायल

Fri, 05 Feb 2021 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Car collided in tractor behind, one killed and four injured
जालौन। औरैया से लौट रहे ट्रैक्टर में पीछे से आ रही कार ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर चालक सड़क पर जा गिरा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वहीं हादसे में कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए। सभी को प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जालौन निवासी महेंद्र कुमार (35) अपने ट्रैक्टर से औरैया से वापस जालौन की ओर आ रहे थे। उनके ट्रैक्टर के पीछे पिलर खोदने की मशीन लगी थी। वहीं औरैया से ही विवेक कुमार दोहरे (30) पुत्र रामशरण, पंकज कुमार दोहरे (25) पुत्र दुर्गा प्रसाद, मुकेश कुमार (32) पुत्र हरगोविंद दयाल निवासी जालौन चुंगी उरई एवं महेश (57) पुत्र मल्लू निवासी शांतिनगर उरई एक कार में उरई वापस जालौन की ओर आ रहे थे।
विज्ञापन

तभी सरावन मोड़ के पास उनकी कार महेंद्र कुमार के आगे चल रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। हादसे के बाद महेंद्र कुमार ट्रैक्टर से उछलकर सड़क पर जा गिरे। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, कार सवार चारों लोगों को प्रभारी कोतवाल अनिल कुमार ने एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भी भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed