{"_id":"68bde82d9659ea0a1c0ae170","slug":"candidates-entered-the-ac-coach-pulled-the-chain-the-train-was-stopped-orai-news-c-12-1-knp1031-1257698-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: एसी कोच में घुसे अभ्यर्थी, चेन पुलिंग, रोकी गईं ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: एसी कोच में घुसे अभ्यर्थी, चेन पुलिंग, रोकी गईं ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। पीईटी अभ्यर्थियों के लिए स्टेशन पर भारी भीड़ रही। हालत यह रही कि कई अभ्यर्थी एसी कोच में सवार होकर गए तो कई ने चेन पुलिंग कर दी। कुछ ट्रेनों को अतिरिक्त रोककर चलाया गया। रोडवेज को अपेक्षानुसार कम यात्री मिले।
रविवार को परीक्षा छूटने के बाद ढाई बजे जब बरौनी से ग्वालियर जाने वाली छपरा मेल प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची तो कुछ अभ्यर्थी ट्रेन के एसी कोच में घुस गए तो कुछ अभ्यर्थियों को ट्रेन के टीसी ने एसी कोच में घुसने से रोक दिया। इसी तरह ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा क्लोन में अभ्यर्थियों ने चेन पुलिंग कर दी। इससे करीब यह ट्रेन बीस मिनट खड़ी रही। इसके अलावा मुंबई से कटिहार जाने वाली स्पेशल ट्रेन, चेन्नई से लखनऊ जाने वाली चेन्नई एक्सप्रेस, ग्वालियर से बरौनी जाने वाली छपरा मेल, झांसी कानपुर मेमू, राप्तीसागर एक्सप्रेस को अतिरिक्त रोककर चलाया गया। स्टेशन अधीक्षक एसके खरे ने बताया कि 2195 यात्रियों ने टिकट खरीदे। जो दो लाख छह हजार 840 रुपये के थे।
इनसेट
स्टेशन, दुकानों के सामने लेटे रहे अभ्यर्थी
प्रशासन ने दस जगह अभ्यर्थियों के रुकने की व्यवस्था की थी लेकिन बड़ी संख्या में अभ्यर्थी स्टेशन, बस अड्डे और सेंटर के बाहर दुकानों के सामने लेटे रहे। उमस भरी गर्मी में दिक्कत हुई लेकिन परीक्षा देने अभ्यर्थियों में संतोष दिखा।