फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Camp organized for information about OTS, 6.42 lakhs recovered

Jalaun News: ओटीएस की जानकारी के लिए लगा शिविर, 6.42 लाख वसूले

Fri, 17 Nov 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 17 Nov 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Camp organized for information about OTS, 6.42 lakhs recovered
उरई। बड़े बकायेदारों को चिंहित और एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) की जानकारी देने के लिए लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सभी शिविरों पर जिम्मेदार अधिकारियों ने पहुंचकर लोगों को ओटीएस की जानकारी देकर वसूली की।
शुक्रवार को भी ओटीएस की जानकारी देने और बकायेदारों की आरसी काटने के लिए सरावन उपकेंद्र के अंतर्गत ग्राम गढि़या, जालौन, रामपुरा, उदनपुरा, प्रतापपुरा, कुरसेडा, माधौगढ़ में शिविरों का आयोजन किया गया है। जिसमें 20 बड़े बकायेदारों की आरसी काटी गई है। वहीं, 85 लोगों की ओटीएस करवाई गई। जिनसे 6.42 लाख की वसूली की गई।
शिविर में अधिशासी अभियंता महेंद्र नाथ भारती, नोडल धर्मेश रंजन गुप्ता, शिविर सहायक सरजुल हसन, गुलशन झा, अमीन, एसडीओ अभिषेक सोनकर, धर्मेन्द्र रंजन, रिपुदमन सिंह, नरेंद्र कुशवाहा व आशीष कुमार आदि मौजूद रहे। अधीक्षण अभियंता आरके यादव ने बताया कि अभी तक गांव व शहर में शिविर लगाकर करीब 33 लाख की वसूली की जा चुकी है।
विज्ञापन

तीस नंवबर तक 100 प्रतिशत की छूट मिल रही है। जिसका लाभ लेने के लिए उपभोक्ता आ रहे हैं, लेकिन जिस हिसाब से प्लान बनाया गया था। उस हिसाब से उपभोक्ता लाभ नहीं ले पा रहे हैं। दो लाख उपभोक्ताओं पर करीब 376 करोड़ का बकाया है। जिसमें 10 हजार से अधिक वाले बकायेदारों की संख्या एक लाख के करीब है। जिन पर 333 करोड़ बकाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, 10 हजार से कम वालों की संख्या भी 92 हजार के करीब है। जिन पर 42 करोड़ का बकाया है। 430 लोग ओटीएस का लाभ भी ले चुके हैं।

माधौगढ़। पंचायत घर कुरसेड़ा में अधिशासी अभियंता महेंद्र नाथ भारती की मौजूदगी में बिजली शिविर में 29 बिल संशोधन कर सवा दो लाख रुपये का राजस्व वसूला गया। अधिशासी अभियंता ने कहा कि 30 नवंबर तक घरेलू बिल व ट्यूबवेल के बिल जमा करने में 100 प्रतिशत की छूट है। कमर्शियल में 80 प्रतिशत व चक्की के बकाया बिल पर 50 प्रतिशत की छूट है।

अवर अभियंता संजय कुमार ने बताया कि कुरसेड़ गांव में 29 बिलों का संशोधन किया गया। जिसमें दो लाख 30 हजार रूपये राजस्व जमा किया गया। चोरी से बिजली जलाते पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस तरह गढ़िया में बिजली शिविर का आयोजन जेई गुलशन झां की मौजूदगी में किया गया। जिसमें 25 लोगों के बिल संशोधन कर 80 हजार रुपये राजस्व वसूला गया। साथ ही सात लोगों की आरसी काटी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed