फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Buses will run in the name of great men

महापुरुषों के नाम पर चलेगी बसें

Thu, 28 Jul 2022 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Jul 2022 11:58 PM IST
विज्ञापन
Buses will run in the name of great men
उरई। उरई बस अड्डे और जालौन के बस अड्डे का नाम किसी भगवान, महापुरुष या वीरांगना के नाम पर होगा। यह निर्णय शासन के आदेश पर लिया गया है। इसके लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों से संभावित नाम मांगे गए है। उन संभावित नामों को शासन स्तर पर अगले माह होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में रखा जाएगा। नाम पर शासन स्तर पर मुहर लगेगी और बस अड्डे का नाम रख दिया जाएगा।
विज्ञापन

अब ट्रेनों और स्टेशन की तर्ज पर बसों और बस अड्डे के नाम भी रखने की योजना है। इस योजना को अमलीजामा पहनाने का काम भी शुरू हो गया है। फिलहाल उरई और जालौन के निर्माणाधीन बस अड्डे के लिए स्थानीय विधायकों से नामों के प्रस्ताव मांगे हैं। रोडवेज के अधिकारियों के मुताबिक, शासन स्तर पर नामों पर मुहर लगनी है। हालांकि इसके पहले स्थानीय स्तर पर नामों पर चर्चा की जाएगी। शासन स्तर पर कहा गया है कि नाम ऐसा होना चाहिए जो विवादित न हो। नाम किसी महापुरुष, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, भगवान या वीरांगना का हो सकता है। रोडवेज के एआरएम केसरीनंदन चौधरी का कहना है कि शासन ने नाम मांगे गए हैं। जालौन सांसद व केंद्रीय राज्यमंत्री भानुप्रताप वर्मा, सदर विधायक गौरीशंकर वर्मा, माधौगढ़ विधायक मूलचंद्र निरंजन, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष घनश्याम अनुरागी, नगर पालिकाध्यक्ष अनिल बहुगुणा आदि जनप्रतिनिधियों के क्षेत्र में जालौन और उरई का बस अड़्डा आता है।
विज्ञापन

--------------
लंबी दूरी की बसें महापुरुषों के नाम पर
उरई डिपो के बेड़े में 90 से अधिक बसें है। इनमें लंबी दूरी वाली 10 बसों के नाम ट्रेनों की तर्ज पर रखे जाएंगे। इसमें महापुरुषों के नाम भी हो सकते हैं। हालांकि पहले बस अड्डे के नाम पर मुहर लगेगी, बाद में बसों के नाम भी रखे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed