{"_id":"61d9db20b88af20b67798f39","slug":"bus-sp-video-man-party-orai-news-knp6743156103","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में युवकों ने की मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा नेता की जन्मदिन पार्टी में युवकों ने की मारपीट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सत्ताधारी नेता की जन्मदिन पार्टी में शहर के एक रेस्टोरेंट में आए कुछ लोगों ने उत्पात मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद आपस में मारपीट होने लगी। यह देख होटल में अफरातफरी मच गई। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उत्पात मचाने वाले युवक मौके से भाग गए। दोनो पक्षों ने पुलिस को कोई तहरीर नहीं दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी बस स्टैंड स्थित एक निजी रेस्टोरेंट में शुक्रवार की देर रात भाजपा नेता पवन तोमर अपना जन्मदिन परिवार व मित्रों के साथ मना रहे थे। तभी चार युवक नशे की हालत में आए और उत्पात मचाने लगे। जब उन्हें मना किया तो उक्त लोग मारपीट करने लगे। जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरातफरी मच गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही उत्पात व मारपीट करने वाले युवक मौके से भाग गए। भाजपा नेता का कहना है कि उत्पाती युवकों को वह पहचानते नहीं है। कोतवाली शिवकुमार सिंह का कहना है कि घटना की जानकारी मिलने पर वह मौके पर पहुंच थे। रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी देखी थी। दोनो पक्षों की ओर से तहरीर नहीं दी है।