फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bus full of baratis overturned, five died

Jalaun News: (पहले पेज के लिए)उरई में बरातियों से भरी बस पलटी, पांच की मौत

Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 08 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Bus full of baratis overturned, five died
ट्रक की टक्कर के बाद उड़ी बस की छत, रात ढाई बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

रेंढर थाना क्षेत्र के मढ़ेला से रामपुरा क्षेत्र के ऊमरी आई थी बरात

संवाद न्यूज एजेंसी

उरई। माधौगढ़ थाना क्षेत्र के गोपालपुरा के पास शनिवार को रात में लगभग ढाई बजे बरातियों से भरी बस को अज्ञात ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज उरई इलाज के लिए भेजा गया। यहां तीन लोगों की हालत नाजुक होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

थाना रेंढ़र क्षेत्र के गांव मढ़ेला निवासी मूलचंद सिंह बघेल के दो बेटों प्रमोद और सुनील की बरात रामपुरा थाना क्षेत्र के धूता निवासी रामधनी पाल के घर गई थी। इसमें रामधनी की बड़ी बेटी उपासना की शादी प्रमोद और दूसरी बेटी संध्या की शादी सुनील के साथ तय हुई थी। शनिवार रात में बरात चढ़त की रस्में पूरी होने पर अधिकतर बराती घर लौट रहे थे। दोनों दूल्हे और उनके परिजन शादी की बाकी रस्में पूरी करने के लिए वहीं पर रुक गए।
विज्ञापन

शादी समारोह रामपुरा थाना क्षेत्र के ऊमरी स्थित एक गेस्ट हाउस में था। यहां से रात में लगभग दो बजे बस बरातियों को लेकर मढ़ेला लौट रही थी। इसी दौरान बंगरा-मिहोना रोड पर गोपालपुरा पार करते ही महोई गांव के पास अज्ञात ट्रक ने बस में टक्कर मार दी, जिससे बस की पूरी छत उखड़ कर दूर जाकर गिरी और बस पलट गई। जिस समय यह घटना हुई उस दौरान अधिकतर बराती सो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे के बाद किसी ने लड़के के पिता और दूसरे परिजनों को फोन से घटना की सूचना दी। बस पलटने की सूचना मिलते ही शादी समारोह वाले स्थल पर कोहराम मच गया। कुछ लोग वाहन लेकर घटनास्थल की ओर दौड़े। इसी दौरान किसी ने 112 पर सूचना दे दी। माधौगढ़ थाना प्रभारी विमलेश पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। जानकारी मिलते ही एसपी डॉ. ईरज राजा भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने घटनास्थल से 17 लोगों को माधौगढ़ सीएचसी पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने मध्य प्रदेश के थाना मिहौना के गांव अंतियनपुर निवासी बस चालक चरन सिंह यादव उर्फ कल्लू (35), मध्य प्रदेश के भिंड जिला के रौन थाना क्षेत्र के गांव मेंहदा निवासी परिचालक विकास राजावत (25), रेंढर थाना क्षेत्र के मढ़ेला निवासी रिटायर्ड फौजी शिरोमन सिंह बघेल (65), रघुनंदन सिंह (45) और कुलदीप सिंह (30) को मृत घोषित कर दिया।

तीन गंभीर घायल हायर सेंटर रेफर
हादसे में घायल गांव रूरी निवासी कल्लू कारीगर (40), मध्य प्रदेश के गांव बैजला निवासी सुंदर सिंह (38), मढ़ेला निवासी शिव सिंह (44), उदय सिंह (35), जितेन्द्र पाल(38), सुल्तान (33), राजेन्द्र (40), लल्लू पाल (37), रवीन्द्र सिंह (35) को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद मध्यप्रदेश के थाना दबोह के गांव रोनी निवासी अशोक, मढ़ेला निवासी ब्रजेंद्र सिंह राजावत, गुड्डू की हालत अधिक गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed