फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Burst of anger against the director of education officials

शिक्षा निदेशक के खिलाफ बाबुओं का फूटा गुस्सा

Wed, 24 Aug 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 24 Aug 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
Burst of anger against the director of education officials
नारेबाजी करते कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
लिपिकों के स्थानांतरण में माध्यमिक एवं बेसिक विभाग के शिक्षा निदेशक ने शासन की नीति के खिलाफ लिपिकों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इससे प्रदेश के शिक्षा विभाग के लिपिकों का शिक्षा निदेशक के खिलाफ गुस्सा फूट गया और कार्यालयों में ताला डालकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए। बुधवार को स्थानीय स्तर पर डीआईओएस दफ्तर परिसर में
विज्ञापन


कर्मचारियों ने नारेबाजी कर आक्रोश जताया। शासन की नीति में पति-पत्नी, विकलांग, तलाकशुदा व विधवा महिलाओं एवं सेवानिवृत्त होने के दो साल रहने परव गंभीर बीमारी से पीड़ित कर्मचारी का स्थानांतरण नहीं किया जाता है, लेकिन माध्यमिक व बेसिक शिक्षा विभाग के निदेशक ने नीतियों को धता बताकर लिपिकों के स्थानांतरण कर दिए हैं। इससे आहत
विज्ञापन


लिपिकों ने 12 जुलाई को डीआईओएस कार्यालय, 20 जुलाई को मंडल स्तर पर संयुक्त शिक्षा निदेशक के कार्यालय एवं 22 व 23 अगस्त को लखनऊ में शिक्षा निदेशक कार्यालय पर सांकेतिक धरना दिया था। इसके बाद भी लिपिकों की मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया और लिपिकों ने संघ के प्रांतीय अध्यक्ष डा. प्रेमपाल सिंह राणा व प्रातीय महामंत्री श्याम सुंदर के
विज्ञापन
विज्ञापन


निर्देशन में प्रदेश भर के सभी जिलों में शिक्षा विभाग के लिपिकों द्वारा कलमबंद अनिश्चितकालीन हड़ताल कर दी है। बुधवार के दिन लिपिकों के हड़ताल पर चले जाने से डायट,


डीआईओएस व बीएसए कार्यालय में कामकाज ठप्प रहा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष उमेश मिश्रा, जिला मंत्री वीरेंद्र कुमार, श्रीमननारायन दीक्षित, वसीम अहमद, दीपेंद्र राजपूत, अनुराग दुबे, काशीराम, अनिल, सियाशरण, जगदीश, मुकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed