फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bund closure on paper on the crop field in Pathretha

Jalaun News: पथरेठा में बोई फसल वाले खेत पर कागजों में मेड़ बंदी

Wed, 03 Dec 2025 01:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Dec 2025 01:31 AM IST
विज्ञापन
Bund closure on paper on the crop field in Pathretha
फोटो - 22 खेत में खड़ी फसल पर कागजों में दिखाया जा रहा मनरेगा का कार्य। संवाद
कदौरा। मनरेगा में फर्जीवाड़ा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। हालत यह है कि जिम्मेदारों की मिलीभगत से लोग कागजों में मजदूरों को दिखाकर हजारों रुपये का भुगतान करवाकर सरकारी धन का बंदरबांट कर रहे हैं। कदौरा के पथरेठा गांव में जिस कार्य को कागजों में होना दिखा जा रहा है। उस खेत में गेहूं की बोआई हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कार्य अकेला इसी पंचायत में नहीं हो रहा है। अगर सही से जांच की जाए, तो कई गांवों में फर्जी भुगतान मिलेंगे।
विज्ञापन

कदौरा विकास खंड के ग्राम पंचायत पथरेठा में मनरेगा योजना के तहत मेड़बंदी और समतलीकरण कार्य में फर्जीवाड़ा सामने आया है। ग्राम पंचायत में स्थानीय किसान सेवा के खेत पर मेड़बंदी कार्य दर्शाया जा रहा है, जबकि जमीनी हकीकत इससे बिल्कुल अलग मिली। ग्रामीण देवकरण, कमला और रोधन ने बताया कि जिस खेत पर पिछले दस दिनों से 38 मजदूरों की ऑनलाइन मस्टर रोल जारी की जा रही है। वह खेत इस समय पूरी तरह से फसल से भरा हुआ है।
विज्ञापन

खेत में एक इंच भी खाली जगह नहीं है। ऐसे में मेड़बंदी या समतलीकरण का कोई सवाल ही नहीं उठता। ग्रामीणों ने कहा कि न तो कभी खेत पर किसी मजदूर को काम करते देखा गया और न ही किसी प्रकार का मनरेगा कार्य शुरू हुआ। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अधिकारियों और ग्राम पंचायत के जिम्मेदार लोगों की मिलीभगत से फर्जी मस्टर रोल तैयार कर सरकारी धन की भारी हेराफेरी हो रही है। उनका कहना है कि काम केवल कागज़ों में दिखाकर मजदूरों के नाम पर भुगतान कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन




वर्जन

इसकी जांच करवाई जाएगी। अगर काम नहीं हो रहा है, तो जिम्मेदारों पर कार्रवाई की जाएगी। किसी भी प्रकार से गलत काम नहीं होने दिया जाएगा।

रामेंद्र सिंह कुशवाह, डीसी, मनरेगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed