{"_id":"57000afb4f1c1b647bf00291","slug":"bullion-traders-filled-prision","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने भरी जेल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने भरी जेल
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
जेल भरो आंदोलन के दौरान जेल के बाहर नारेबाजी करते सराफा व्यापारी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोने की बिक्री पर एक्साइज ड्यूटी लगाने पर केंद्र सरकार के विरोध में शनिवार को दर्जनों सराफा व्यापारियों ने शहर में जुलूस निकाला। इसके बाद गिरफ्तारी देकर जेल चले गए। इस दौरान व्यापारियों ने जमकर नारेबाजी की और एक्साइज ड्यूटी हटाने की मांग की। केंद्र सरकार द्वारा सोने के उत्पादन पर एक प्रतिशत की एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है। इसके चलते
सराफा व्यापारी दो मार्च से लगातार अपनी दुकानें बंद कर प्रदर्शन कर रहे हैं। अब तक सरकार द्वार गंभीरता न दिखाने से शहर के सराफा व्यापारियों का आक्रोश बढ़ने लगा है। शनिवार को सराफा व्यापारियों ने जेल भरो आंदोलन किया। सबसे पहले सराफा बाजार से दर्जनों व्यापारी जुलूस के रूप में घंटाघर, भगत सिंह चौराहा, अंबेडकर चौराहा होते हुए जेल रोड पहुंचे।
यहां पर 70 व्यापारियों ने पुलिस को गिरफ्तारी दी और जेल चले गए। इस दौरान व्यापारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सराफा व्यापार संघ के अध्यक्ष श्याम किशोर गुप्ता ने कहा कि केंद्र सरकार सराफा व्यापारियों का उत्पीड़न कर रही है। हम लोगों का धंधा चौपट करने के लिए ही सोने की बिक्री पर एक्साइज ड्यूटी लगाई गई है। पर हम यह
विज्ञापन
बर्दाश्त नहीं करेंगे। सरकार का तानाशाही रवैया बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर सराफा व्यापारी गोधव सोनी, गोपाल जी सोनी, हरिहर सोनी, प्रेमनारायण, बब्लू सोनी, सोनल महेश्वरी, अजय सोनी, पप्पू सोनी, अनूप सोनी, श्याम सुंदर कौशल, अनूप कौशल, रामबाबू कौशल, लोकेश सोनी आदि मौजूद रहे।