फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bullet removed from woman's stomach, 10 suspects in custody

Jalaun News: महिला के पेट से निकाली गई गोली, 10 संदिग्ध हिरासत में

Sun, 12 Jan 2025 05:26 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2025 05:26 AM IST
विज्ञापन
Bullet removed from woman's stomach, 10 suspects in custody
मुहम्मदाबाद। घर में घुसकर चोरी कर रहे बदमाशों से भिड़ने पर मारी गई गोली से घायल हुई महिला के पेट से शुक्रवार को डॉक्टरों ने गोली निकाल दी है। वहीं, घायल पति का इलाज चल रहा है। वहीं, पुलिस ने शक के आधार पर 10 संदिग्ध लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। शनिवार को पूरे दिन पुलिस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगालते रही, लेकिन कोई ठोस साक्ष्य हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

डकोर कोतवाली क्षेत्र के मकरेछा गांव निवासी भारत सिंह (53) खेती करते हैं। गुरुवार की शाम व अपनी पत्नी मधु (50) व पुत्र शिवम के साथ खाना खाने के बाद कमरे में सोने चले गए। शिवम दूसरे कमरे में लेटा था, जबकि दंपती एक ही कमरे में थे। रात करीब दो बजे तीन नकाबपोश बदमाश घर में घुस गए थे। दूसरे कमरे में रखे बक्से का ताला तोड़ते वक्त दंपती बदमाशों से भिड़ गया था। इस बीच एक बदमाश ने महिला के पेट में गोली मार दी थी। इससे महिला गंभीर रूप से घायल हो गई थी। वहीं, पति के सिर में भी छर्रे लगने से वह घायहु हुए थे। दोनों को कानपुर में भर्ती कराया था।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात साढ़े तीन घंटे चले ऑपरेशन के बाद महिला के पेट से गोली निकाल दी गई। अभी भी गंभीर हालत में आईसीयू में भर्ती हैं। एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार ने वारदात के खुलासे के लिए चार टीमें लगाई हैं। एसपी ने बताया कि वारदात का जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed