फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BSP leader man beaten on the feet do not touch

पैर न छूने पर बसपा नेता ने युवक को पीटा

Thu, 18 Aug 2016 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Thu, 18 Aug 2016 11:30 PM IST
विज्ञापन
BSP leader man beaten on the feet do not touch
मारपीट - फोटो : अमर उजाला

सावन पर गांव गए बसपा नेता के  सामने से पड़ोसी गांव का रहने वाला युवक निकल गया। उसका आरोप है कि उसने बसपा नेता के पैर नहीं छुए। इससे नाराज नेता ने उसे मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर आरोपी बसपा नेता व चार साथियों के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट डकोर थाने में दर्ज कर ली गई है।

विज्ञापन


 डकोर थानाक्षेत्र के गांव चिल्ली निवासी बृजेश वर्मा ने थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को वह पड़ोस के गांव चिल्ली सावन के मौके पर अपनी रिश्तेदारी में गया था। जहां पर वह बसपा के टिकट से उरई विधानसभा के टिकट पर चुनाव लड़ चुके सुरेश तिवारी के सामने से निकला, तो उसने बसपा नेता के पैर नहीं छुए।
विज्ञापन


इससे खफा बसपा नेता सुरेश तिवारी व मुन्ना वर्मा, पतरोल श्रीवास्तव आदि ने उसे रोक लिया और उसे बंदूक की बटों से बेरहमी से मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पीड़ित डकोर थाना पहुंचा और हमलावराें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में आरोपी बसपा नेता व उसके समर्थकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed