फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bridge demolished , dropped the truck into the canal , two wounded , 20 hours drink

पुल ढहा, नहर में गिरा ट्रक, दो घायल, 20 घंटे जाम

Sun, 24 Jan 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sun, 24 Jan 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Bridge demolished , dropped the truck into the canal , two wounded , 20 hours drink
गुढ़ा-बंधौली मार्ग पर बना ब्रिटिशकालीन नहर पुल नंबर
विज्ञापन
39 शनिवार देर रात ढह गया। इससे एक ट्रक नहर में जा गिरा। ट्रक चालक व मालिक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुल ढहने के कारण गुढ़ा-बंधौली मार्ग 20 घंटे से ज्यादा समय तक जाम रहा। इससे लोग बेहाल रहे। पुल ढहने से क्षेत्र के छह गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है।

उरई-राठ से होकर गुढ़ा-बंधौली जाने वाले मार्ग पर नहर पुल देर रात ढह गया। इससे एक ट्रक के नहर में गिर कर पलटने से ट्रक मालिक कुलदीप परिहार और चालक अजय परिहार गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से दोनों घायलों को ट्रक के केबिन से निकाल कर अस्पताल पहुंचाया गया। खबर लिखे जाने तक क्रेन से ट्रक को नहर से निकालने की कवायद चल रही

थी। नहर पुल के ढहने से सिमिरिया, गुढ़ा, बंधौली, ऐरी, रमपुरा, हैदलपुर गांवों का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। इन गांवोें के सैकड़ों लोग गुढ़ा-बंधौली नहर पुल होकर जिला मुख्यालय आते-जाते हैं। पुल ढहने से रविवार शाम करीब 5 बजे तक जाम लगा रहा। इससे दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। इलाकाई लोगों खासकर वाहन सवारों को इस जाम ने पसीने छुड़ा दिए। जाम खुलने के बाद भी यातायात धीरे-धीरे ही सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed