फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Brake shoe of Chennai Express jammed, train stood for 35 minutes

Jalaun News: चेन्नई एक्सप्रेस के ब्रेक शू जाम, 35 मिनट खड़ी रही ट्रेन

Sat, 13 Jan 2024 01:16 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jan 2024 01:16 AM IST
विज्ञापन
Brake shoe of Chennai Express jammed, train stood for 35 minutes
उरई। लखनऊ से चेन्नई जा रही चेन्नई एक्सप्रेस के उरई स्टेशन पर ब्रेक शू जाम हो गए, जिसकी वजह से ट्रेन खड़ी हो गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे कैरिज एंड वैगन विभाग के टेक्नीशियनों की टीम ने खराबी दूर की। इसके चलते ट्रेन करीब 35 मिनट खड़ी रही। वहीं, लखनऊ से झांसी जाने वाली इंटरसिटी को होम सिग्नल पर रोकना पड़ा।

गुरुवार रात आठ बजे लखनऊ से चेन्नई जाने वाली ट्रेन नंबर 16094 उरई रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर तीन पर रुकी। जैसे ही उरई स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात डिप्टी एसएसए ने ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना करने के लिए सिग्नल दिया तो ट्रेन आगे नहीं बढ़ी। इस पर ट्रेन के गार्ड शकील खान ने इसकी जानकारी कंट्रोल रूम झांसी और उरई रेलवे स्टेशन के स्टाफ को दी।
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल बीके पाल मौके पर पहुंचे। जांच-पड़ताल करने पर पता चला कि ट्रेन के पीछे लगे कोच के चार ब्रेक शू जाम हो गए हैं। उन्होंने कैरिज एंड वैगन (सीएंडडब्ल्यू) के एमसीएम (टेक्नीशियन) जीके तिवारी को मौके पर भेजा। टीम के साथ पहुंचे टेक्नीशियन ने ट्रेन के चारों ब्रेक को बदला। ट्रेन खड़ी होने के कारण कई सवारियां ट्रेन से नीचे उतर आईं। सवारियों के नीचे उतरने पर आरपीएफ व जीआरपी स्टाफ भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद खराबी को दूर किया गया गया। इसके चलते ट्रेन आठ बजकर सात मिनट से आठ बजकर 41 मिनट तक खड़ी रही। खराबी दूर होने के बाद ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया। सीनियर सेक्शन इंजीनियर सीएंडडब्लू रामलखन मीणा ने बताया कि सुरक्षा की दृष्टि से उरई से दो टेक्नीशियन झांसी स्टेशन तक भेजे गए ताकि रास्ते में होने वाली खराबी को दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed