फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Both sides fought with sticks, hit heads with hockey sticks

Jalaun News: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे, हॉकी से सिर फोड़ा

Thu, 28 Sep 2023 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Both sides fought with sticks, hit heads with hockey sticks
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोंच। दो पक्षों में किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। गाली गलौज से शुरू हुआ विवाद मारपीट में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों के लोगों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की जिससे दोनों पक्षों के लोगों को चोंटे आई हैं। एक पक्ष के युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक पक्ष के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

कोतवाली क्षेत्र के चांदनी गांव में बुधवार की रात दो पक्षों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिससे दोनों पक्षों के लोग लाठी डंडे लेकर एक दूसरे पर हमलावर हो गए। गांव के नूर मोहम्मद ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह शाम को अपने घर के दरवाजे पर बैठा था। तभी मोहल्ले के सुनील पाठक अपने पुत्र शीलू, नीलू व परिवार के ही भुल्लन पाठक के साथ आए और उसके साथ गाली गलौज करने लगे। जब उसने इसका विरोध किया तो शीलू ने हॉकी से उसके सिर पर हमला कर दिया। जिससे उसके सिर में गंभीर चोंटे आई हैं। उसका आरोप है कि उक्त लोगों ने महिलाओं के साथ भी मारपीट कर अभद्रता की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed