{"_id":"6824e3b601faa7e141029ab4","slug":"bolero-collided-with-a-parked-tractor-trolley-one-died-orai-news-c-224-1-ori1001-129204-2025-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बोलेरो ने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बोलेरो ने खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में मारी टक्कर, एक की मौत
विज्ञापन
माधौगढ़। सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में बोलेरो ने पीछे से टक्कर मार दी। इससे उसमें सवार अधेड़ व ट्रैक्टर सवार युवक घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहुंचाया। यहां एक को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बोलेरो चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने बोलेरो को अपने कब्जे में ले लिया।
रेढ़र थाना क्षेत्र के रूरा गांव निवासी मनोज तिवारी (55) कई सालों से चोरी छुपे सरकारी चावल खरीदने का काम करते हैं। मंगलवार रात वह गांव के ही लक्ष्मीनारायण को लेकर चावल खरीदने बोलेरो से गए थे। वहां से खरीदारी के बाद वापस आ रहे थे, जैसे ही बोलेरो कोतवाली क्षेत्र के कैलोर गांव के पास पहुंची तो वहां सड़क किनारे तरबूज लादकर खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में बोलेरो ने टक्कर मार दी। इससे बोलेरो में सवार लक्ष्मीनारायण व ट्रैक्टर की ट्रॉली के पास खड़े संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस ने दोनों को अस्पताल भिजवाया। यहां लक्ष्मीनारायण को मृत घोषित कर दिया गया। व्यक्ति की मौत से पत्नी अनीता और पुत्र का रो-रोकर बुरा हाल रहा। घटना के बाद कार चालक मौके से भाग निकला। कोतवाल ब्रजेश कुमार का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया है। जांच-पड़ताल की जा रही है।