फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Body of young man found hanging in the room.

Jalaun News: कमरे में फंदे पर लटकता मिला युवक का शव

Thu, 10 Sep 2026 12:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 12:49 AM IST
विज्ञापन
Body of young man found hanging in the room.
फोटो - 08 मृतक प्रशांत याज्ञिक की फाइल फोटो।
रामपुरा। थाना क्षेत्र के बहराई गांव में बुधवार सुबह युवक का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। युवक अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बहराई गांव निवासी प्रशांत याज्ञिक (20) बुधवार सुबह घर के एक कमरे में चला गया। कुछ देर बाद कमरे का दरवाजा नहीं खुला। सुबह करीब 9:30 बजे बहन खुशबू ने खिड़की से अंदर झांककर देखा तो प्रशांत का शव फंदे पर लटक रहा था। इस पर उसने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया और रस्सी काटकर प्रशांत को नीचे उतारा, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
बताया गया कि घटना के समय प्रशांत की मां पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थीं, जबकि उसके पिता ओमप्रकाश याज्ञिक ट्रक चालक हैं और घटना के समय हरियाणा के हिसार में थे। प्रशांत तीन बहनों का इकलौता भाई था। दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि तीसरी बहन नेहा की शादी दिसंबर में प्रस्तावित थी। शादी की तैयारियों के बीच बेटे की मौत से परिवार में मातम छा गया।
विज्ञापन

सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक शिव प्रकाश सिंह और उपनिरीक्षक लाल बहादुर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली। आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed