{"_id":"64bed2e63327a7fe37061779","slug":"body-of-missing-teenager-found-floating-in-drain-orai-news-c-224-1-ori1004-1246-2023-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: गायब किशोर का शव नाले में उतराता मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: गायब किशोर का शव नाले में उतराता मिला
Tue, 25 Jul 2023 01:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
Updated Tue, 25 Jul 2023 01:07 AM IST
विज्ञापन
कदौरा। थाना क्षेत्र के मदरालालपुर में सोमवार सुबह सूर्य मंदिर के नजदीक नरवा नाले में किशोर का शव उतराता मिलने पर खलबली मच गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
मदरालालपुर में रविवार दोपहर गोपी निषाद का 14 वर्षीय पुत्र राज निषाद मवेशियों को चराने गांव के बाहर सूर्य मंदिर नरवा नाले के समीप गया था। शाम को मवेशी घर पहुंच गए, राज के न आने पर परिजनों ने खोजबीन की पर कोई पता नहीं चल सका। सुबह शौचक्रिया के लिए गए ग्रामीणों ने नाले में शव को उतराते देखा तो हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाया। शव देख कर मां कमला देवी व अन्य परिजन रो-रोकर बेहाल हैं। गोपी निषाद के चार पुत्रों में मृतक सबसे छोटा था। वह गांव के ही एक प्राइवेट विद्यालय में कक्षा सात में पढ़ता था। पिता ने बताया कि शाम को जब वह घर नहीं लौटा तो बहुत खोजबीन की। ग्रामीणों व परिजनों का अनुमान है कि राज तैर नही पाता था, नहाने के दौरान नाले में डूबा है। थानाध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने बताया कि रैला चौकी इंचार्ज रामचंद्र ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।