फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Body of man who went to graze buffaloes found hanging from a noose.

Jalaun News: भैंस चराने गए व्यक्ति का शव फंदे पर लटका मिला

Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Body of man who went to graze buffaloes found hanging from a noose.
फोटो - 06 मृतक आमोद प्रजापति की फाइल फोटो।
उरई। चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी व्यक्ति का शव बुधवार की शाम जंगल में महुआ के पेड़ पर फंदे से लटका मिला। वह दोपहर में भैंस चराने के लिए खेतों की ओर गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने तलाश शुरू की तो जंगल में उनका शव मिला।
विज्ञापन


चुर्खी थाना क्षेत्र के औंता गांव निवासी आमोद प्रजापति (51) शाम को भैंसों को लेकर घर लौट रहे थे। रास्ते में उन्होंने साथी संजीव से भैंसों को घर पहुंचाने की बात कही और कुछ देर बाद खुद आने को कहा। देर तक घर नहीं पहुंचे तो उनके पुत्र अनुज और अंश उन्हें खोजने खेतों की ओर गए। वहां नहीं मिलने पर जंगल में तलाश की गई, जहां आमोद महुआ के पेड़ पर भैंस बांधने वाली रस्सी के फंदे पर लटके मिले।
विज्ञापन

सूचना पर चुर्खी थाने के एसआई जवाहर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया कि आमोद खेती में पर्याप्त आमदनी न होने को लेकर कुछ समय से परेशान रहते थे। उन्होंने आत्महत्या क्योंकि परिजन अन्य वजह नहीं बता पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति साफ हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed