{"_id":"636bf2a204c87109ed291865","slug":"blind-denge-roshni-orai-news-knp727471623","type":"story","status":"publish","title_hn":"दृष्टिहीनों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाएंगे मोनू सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दृष्टिहीनों तक शिक्षा की रोशनी पहुंचाएंगे मोनू सिंह
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुठौंद (जालौन)। डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में जालौन जिले के कस्बा कुठौंद के मोनू सिंह को पांच स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। मोनू सिंह को उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सम्मानित किया। दीक्षांत समारोह बुधवार को लखनऊ में आयोजित किया गया।
बीएड की डिग्री हासिल करने वाले दृष्टि बाधितार्थ मोनू सिंह ने कहा अपने जैसे बच्चों को शिक्षा के माध्यम से मुख्यधारा में लाना चाहते हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को दृष्टि बाधित होने की वजह से वह शिक्षा ग्रहण नहीं कर पाते हैं। उपेक्षित लोगों को शिक्षा का उजियारा देकर समाज की मुख्यधारा में लाना चाहते हैं।
मोनू सिंह के पिता जगदीप सिंह ने बताया मोनू सिंह का जन्म कुठौंद में हुआ। बड़ी बहन के सहयोग से बांद्रा के ब्लाइंड स्कूल में पढ़ाई शुरू की। वहीं से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की। इसके बाद पुनर्वास विश्वविद्यालय आ गए यहां से स्नातक-बीएड भी किया।
विज्ञापन
उन्होंने पीजी राजनीतिक विज्ञान में भी सिल्वर मेडल पाया था। नेट भी क्वालीफाई किया है। इस समय मोनू पुनर्वास विश्वविद्यालय से एमएड कर रहे हैं। मोनू दृष्टिबाधित होने के बावजूद लैपटॉप पर पढ़ाई करते हैं। यह यह पदक मिले मोनू को मुख्यमंत्री स्वर्ण पदक कुलपति स्वर्ण पदक रोहित मित्तल स्मृति स्वर्ण पदक डॉ शकुंतला मिश्रा स्मृति स्वर्ण पदक और संस्कृत स्वर्ण पदक से नवाजा गया है।