फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BKU gave memorandum to SDM

Jalaun News: भाकियू ने एसडीएम को दिया ज्ञापन

Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 02 Nov 2023 12:38 AM IST
विज्ञापन
BKU gave memorandum to SDM
कालपी। रबी की फसल की बुआई किसान कर रहे हैं। कुछ जगहों पर फसलों में हरियाली भी आने लगी है। अन्ना गोवंश फसल चौपट कर रहे हैं। किसानों के लिए पानी की व्यवस्था नहीं हो पा रही है। इसके साथ ही आठ सूत्री ज्ञापन भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एसडीएम को सौंपकर जल्द समस्याओं का समाधान करवाने की मांग की।
विज्ञापन

नवीन गल्ला मंडी में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मासिक बैठक की। अध्यक्षता गजेंद्र सिंह ने की। उन्होंने बताया कि कालपी तहसील के अधिकांश गांवों अन्ना गोवंश किसानों की फसल चौपट कर रहे हैं। इससे किसान परेशान है। यह भी कहा कि नहरें फुलगेज से चलाई जाएं। जब तक किसानों के पलेवा न हो जाए। तहसील के सभी राजकीय नलकूपों को ठीक कराया जाए।
विज्ञापन

यह भी बताया कि सरकारी केंद्रों पर खाद कम हैं, जिससे किसान परेशान हैं। मदारीपुर सड़क के किनारे खड़े बिजली के खंभों से आए दिन हादसे होते हैं। उसको सही किया जाए। किसानों की आरसी न काटी जाए। सरकारी क्रय केंद्र पर बाजरा का रेट 2500 रुपये क्विंटल है, जबकि मंडी में किसानों का बाजरा 1800 से 1900 रुपये क्विंटल तक खरीदा जा रहा है। रेट सही किए जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मांगों का ज्ञापन एसडीएम को देकर चेतावनी दी गई कि अगर जल्द मांगें पूरी नहीं होती हैं धरना दिया जाएगा। इस दौरान अजय पाल सिंह, सचिन सिंह, जयराम कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, जगमोहन सिंह, अजय सिंह, विश्वनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed