{"_id":"5f931db88ebc3e9bb4526595","slug":"bjp-youth-front-leader-beaten-up-after-hitting-bikes-orai-news-knp590292313","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकें टकराने पर भाजपा युवा मोर्चा नेता संग मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकें टकराने पर भाजपा युवा मोर्चा नेता संग मारपीट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कदौरा। थाना क्षेत्र में सड़क किनारे बाइकें टकराने पर दो पक्षों में विवाद हो गया। जिसमें एक ओर से भाजपा युवा मोर्चा के एक मंडल पदाधिकारी ने लड़कों पर छेड़खानी के विरोध में मारपीट का आरोप लगाया है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह का कहना है कि मामला सिर्फ मामूली विवाद का है, तहरीर में भी यही लिखा है। फिलहाल जांच पड़ताल की जा रही है।
गुरुवार रात लगभग 8 बजे भाजपा मंडल के एक नेता बस स्टैंड स्थित एक दुकान में अपने साथियों के साथ बैठे थे। युवा मोर्चा नेता का आरोप है कि तभी कस्बे के ही कुछ बाइक सवार लड़के आए और आती जाती महिलाओं संग छेड़खानी करने लगे। उन्होंने मना किया तो बाइक सवार लड़कों ने मारपीट शुरू कर दी। जिससे स्टैैंड पर अफरातफरी मच गई। इस बाबत इंस्पेक्टर का कहना है कि लिखा पढ़ी में भी छेड़खानी और उसके विरोध की कोई बात नहीं है, लिहाजा जांच कर कार्रवाई की जा रही है।