फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,village,train,MP,express

मंत्री ने स्पेशल ट्रेन से किया एट से कोच तक का सफर

Sat, 28 Aug 2021 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 06:02 PM IST
विज्ञापन
bjp,village,train,MP,express
ट्रेन के गेट पर खड़े राज्य मंत्री भानू प्रताप सिंह वर्मा - फोटो : ORAI
एट, कोच। केंद्र व प्रदेश सरकार बुंदेलखंड के विकास के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। बुंदेलखंड में रोजगार के लिए डिफेंस कॉरिडोर के साथ-साथ चित्रकूट से आगरा तक बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण करा सरकार ने विकास के नए आयाम को छुआ है। यह बात केंद्रीय राज्य मंत्री ने झांसी से ट्रेन यात्रा के दौरान कही। उन्होंने एट से कोच जाने वाली स्पेशल ट्रेन (शटल सेवा) में यात्रा कर कोंच पहुंचे।
विज्ञापन

बता दें कि केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप वर्मा गृह जनपद के दो दिवसीय दौरे पर है। पहले दिन उन्होंने इंटरसिटी से झांसी से एट जंक्शन तक का सफर तय किया। इसके बाद वह अपने गृह जनपद कोच के लिए देश की सबसे छोटी ट्रेन में बैठकर एट से कोंच स्टेशन के लिए रवाना हुए। कोरोना काल में इस ट्रेन का संचालन बंद हो गया था। क्षेत्रीय ग्रामीणों की मांग पर और उनके प्रयासों के बाद इस ट्रेन का संचालन शुरू हो सका। सफर के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनी और उन्हें जल्द दूर करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में जुट जाए। कोंच प्रतिनिधि के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री भानुप्रताप सिंह वर्मा ने शनिवार एट कोंच स्पेशल ट्रेन से सफर किया। राज्यमंत्री ने रेलवे स्टेशन पर सिरस का एक पौधा भी लगाया। इस दौरान भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील लोहिया, महामंत्री ओपी कुशवाहा, जेडीसी बैंक के अध्यक्ष उदय पिंडारी, रविकांत द्विवेदी, कमलेश, विनोद अग्निहोत्री, आनंद सेठ, मयंक मोहन गुप्ता, कुलदीप कुशवाहा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed