फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,village,former,MP,mla

मंत्री ने युवाओं, किसानों को प्रोत्साहित किया

Sat, 21 Aug 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Aug 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp,village,former,MP,mla
इंटर कालेज में मंत्री का स्वागत करते प्रबंधन के लोग - फोटो : ORAI
सिरसा कलार। केंद्रीय राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाएं का लाभ उठाने की बात कही। इससे पहले उनका न्यामतपुर में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। जबकि जहटौली में प्रधान योगेश चौरसिया व जखा बांबी पर जनता इंटर कालेज के छात्रों ने स्वागत किया। इस मौके पपर प्रधानाचार्य मुवीन शेख ने मंत्री को माला पहनाई। भाजपा नेता अरुण कुमार मिश्रा के आवास पर और जिला पंचायत सदस्य अनिल सिंह सेंगर ने भी स्वागत किया। इस दौरान सीओ जालौन विजय आनंद, इंस्पेक्टर अजय सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, कालपी में जोल्हूपुर मोड़ में बारिश के बीच केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा ने शनिवार को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण कर पीड़ितों से मुलाकात की। उन्होंने यमुना नदी के तटवर्ती ग्राम मगरोल का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि शासकीय मदद के लिए कोई भी बाढ़ प्रभावित परिवार छूटेगा नहीं। उधर, केंद्रीय मंत्री ने बीते सप्ताह यमुना नदी की बाढ़ से प्रभावित ग्राम शेखपुर, हीरापुर, देवकली एमैनुपुर, मदारपुर आदि का दौरा नहीं किया। जिसको लेकर ग्रामीणों में मायूसी दिखाई दी। ग्रामीणों ने बताया कि हम लोगों के गांव सर्वाधिक बाढ़ प्रभावित रहे हैं। पर उनके न आने पर निराशा हाथ लगी। इससे पहले कार्यकर्ताओं, ग्रामीणों तथा समर्थकों ने मंत्री का स्वागत किया। निर्धारित कार्यक्रम से 3 घंटे देरी से आये केंद्रीय लघु उद्योग राज्य मंत्री भानु प्रताप सिंह वर्मा का हाइवे रोड जोल्हूपुर मोड़ पर लोगों ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed