फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP sympathizer of farmers-the Azad

भाजपा किसानों की हमदर्द नहीं- गुलाम नबी आजाद

Mon, 20 Feb 2017 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 20 Feb 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
BJP sympathizer of farmers-the Azad
कोंच के फूलबाग में चुनावी जनसभा को संबोधित करते गुलाम नबी आजाद। - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव गुलाम नबी आजाद ने सोमवार को यहां मुस्लिमों पर डोरे डाले। उन्होंने कहा कि बीजेपी नफरत फैलाने का काम कर रही है। मोदी को सिर्फ झूठ बोलना आता है। लोकसभा चुनाव इसका जीता जागता उदाहरण है। चुनाव के वक्त किए गए एक भी वादे पूरे नहीं किए। उन्होंने बीजेपी जैसी सांप्रदायिक शक्तियों को यूपी में आने से रोकने के लिए
विज्ञापन


गठबंधन के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान करने की अपील की।    कोंच के आजाद नगर के फूलबाग मैदान में कांग्रेस-सपा गठबंधन प्रत्याशी विनोद चतुर्वेदी के पक्ष में जनसभा में उन्होंने कहा कि बसपा व बीजेपी दोनों दल झूठ बोलने में माहिर हैं। पीएम ने लोकसभा चुनाव में विदेशों में जमा काले धन को लाने का वादा किया। तीन साल होने जा रहे हैं, अभी तक न तो काला
विज्ञापन


धन आया है और न ही इसको छिपाकर रखने वालों के विरुद्ध कार्रवाई हुई। किसानों के हितों की बात करने वाली बीजेपी उनके साथ अन्याय कर रही है। खासकर बुंदेलखंड में दैवी आपदा से जूझ रहे किसानों की मदद नहीं की गई, जबकि यूपी सरकार ने किसानोें की मदद के लिए भरपूर बजट दिया। कहा कि बसपा सरकार में सिर्फ लखनऊ में पत्थरों को लगवाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश का विकास कराने में बीएसपी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। इस मौके पर प्रत्याशी विनोद चतुर्वेदी के अलावा कांग्रेस जिलाध्यक्ष चौधरी श्यामसुंदर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज चतुर्वेदी, कुलदीप सिंह गुर्जर, सपा के पूर्व सांसद घनश्याम अनुरागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed