फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   bjp,SP,SDM,MLC,kalpi

सपा से भाजपा में आने का मिला फायदा, रमा फिर एमएलसी बनीं

Tue, 12 Apr 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 Apr 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
bjp,SP,SDM,MLC,kalpi
उरई/कोंच। विधान परिषद चुनाव में भाजपा की जीत के बाद जिले का फिर एक बार कद बढ़ा है। सपा से भाजपा में आने का फायदा रमा आरपी निरंजन को मिला। झांसी-जालौन-ललितपुर से रमा आरपी निरंजन ने दोबारा जीत कर इतिहास रच दिया है। पहली बार वह सपा प्रत्याशी के तौर पर जीती थी। जबकि दूसरी जीत भाजपा प्रत्याशी के रूप में दर्ज कराई है। उनके इस सियासी सफर की सफलता में पति आरपी निरंजन की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। भाजपा नेता और स्वयं नवनिर्वाचित एमएलसी रमा निरंजन पति आरपी के चुनावी प्रबंधन का ही कमाल बता रहे हैं। एक घरेलू कामकाजी महिला सत्ता के गलियारे तक का सफर सफलता के साथ तय कर पाई।
विज्ञापन

रमा निरंजन कोंच तहसील क्षेत्रांतर्गत आने वाले नदीगांव ब्लाक के ग्राम रवा की रहने वाली एक साधारण घरेलू महिला हैं। पति आरपी निरंजन पॉलीटेक्निक संस्थान झांसी के प्रवक्ता पद से रिटायर्ड शिक्षक हैं। हालांकि यह परिवार किसी राजनीतिक पृष्ठभूमि से जुड़ा नहीं है।वर्ष 2016 तक इनका कोई खास सियासी सफर नहीं था। पर सपा की अखिलेश सरकार के दौरान किसी तरह तिकड़म भिड़ाकर आरपी ने रमा के लिए निकाय क्षेत्र से विधान परिषद का न केवल टिकट जुटा लिया बल्कि जीत भी दर्ज कराई। सूबे में सत्ता परिवर्तन हुआ और योगी सरकार आई जिसमें करीब साढे़ चार साल रमा सपा के प्रति इमानदार रहीं पर विधानसभा चुनाव के संभावित नतीजों और योगी की सत्ता में वापसी की संभावनाएं भांपकर आरपी ने पलटी मारी और नवंबर में उन्होंने भाजपा ज्वाइन कर अपनी सियासी दूरदर्शिता का लोहा भी मनवा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed