फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP leader beaten, wounded, enters home

घर में घुसकर भाजपा नेता को पीटा, घायल

Sat, 18 Mar 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन
ब्यूरो, अमर उजाला जालौन Updated Sat, 18 Mar 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
BJP leader beaten, wounded, enters home
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला

बोलेरो सवार दबंगों ने शुक्रवार देर शाम भाजपा नेता को घर में घुसकर बुरी तरह से मारापीटा और शिकायत करने पर जान माल की धमकी दी। इससे वहां पर चीख पुकार मच गई। शोरगुल सुनकर भीड़ बचाने दौड़ी तो हमलावर बोलेरो में सवार होकर भाग निकले। घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पीड़ित ने लूटपाट व मारपीट का आरोप लगाकर अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि प्रार्थना पत्र मिल गया है। छानबीन की जा रही है। सत्यता उजागर होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।  

विज्ञापन



कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मुरली मनोहर निवासी भाजपा नेता भानु महाजन शुक्रवार शाम करीब साढ़े छह बजे घर पर थे। तभी बोलेरो सवार चार से पांच दबंग अचानक उनके घर में घुस आए और लाठी, डंडों से मारपीट कर उन्हें लहूलुहान कर दिया। आसपास के लोग जब तक कुछ समझकर उन्हें बचाने आते, तब तक कार सवार सभी युवक मौके से भाग निकले। पीड़ित के परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इधर, घटना को लेकर पीड़ित ने थाने में दी तहरीर में बताया कि बोलेरो सवार दबंग मारपीट कर 10 हजार रुपये भी लूट ले गए। इधर, घटना से भाजपाईयों में भी आक्रोश है। थानाध्यक्ष ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed