फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP has expressed faith in Pradeep, SP in surname and BSP in Sheetal

Jalaun News: भाजपा ने प्रदीप, सपा ने सरनाम तो बसपा ने शीतल पर जताया भरोसा

Mon, 17 Apr 2023 01:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Mon, 17 Apr 2023 01:14 AM IST
विज्ञापन
BJP has expressed faith in Pradeep, SP in surname and BSP in Sheetal
कोंच। भाजपा ने प्रदीप गुप्ता तो सपा ने सरनाम सिंह यादव पर अपना भरोसा जताते हुए उम्मीदवार बनाया है। वहीं, बसपा ने माधौगढ़ से विधानसभा की प्रत्याशी रही शीतल कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन

कोंच पालिकाध्यक्ष पद अनारक्षित होने के साथ ही दो बार कोंच के पालिकाध्यक्ष रहे स्व. अशोक शुक्ला की पत्नी सुषमा शुक्ला और पूर्व पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया के पति विज्ञान विशारद सीरौठिया अपनी किस्मत आजमाने के लिए चुनाव मैदान में कूद पड़े हैं। इन दोनों को पूरे चुनाव में मुख्य किरदार के तौर पर देखा जा रहा है। सुषमा शुक्ला ने समाजवादी पार्टी और विज्ञान विशारद ने सत्ताधारी भाजपा से टिकट की दावेदारी की थी पर दोनों पार्टियों के हाईकमान ने दोनों दावेदारों की अर्जियां खारिज कर दी हैं जिसके चलते ये दोनों प्रत्याशी निर्दलीय चुनाव मैदान में उतर रहे हैं। भाजपा ने पूर्व नगर अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता और सपा ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष सरनाम सिंह यादव को अपना प्रत्याशी बनाया है। वहीं, बसपा ने शीतल कुशवाहा को अपना प्रत्याशी बनाया है। हालांकि कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed