{"_id":"648a0e50b036298cd7060af4","slug":"bjp-government-giving-benefits-of-schemes-without-discrimination-orai-news-c-12-1-285873-2023-06-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: बिना भेदभाव भाजपा सरकार दे रही योजनाओं का लाभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: बिना भेदभाव भाजपा सरकार दे रही योजनाओं का लाभ
विज्ञापन
माधौगढ़। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए सरकार कटिबद्ध है। वे पीएम मोदी की सरकार के नौ साल पूरे होने पर सेवा सुशासन एवं गरीब कल्याण योजना के उपलक्ष्य में महक पैलेस के परिसर पर आयोजित लाभार्थी सम्मेलन को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि मोदी और योगी की सरकारों ने निरंतर विकास की ओर ध्यान दिया है। चाहें उज्ज्वला योजना हो या फिर प्रधानमंत्री सम्मान निधि, या फिर आयुष्मान कार्ड। सभी वर्ग के लोगों को लाभ दिया गया है। पिछली सरकारों में सिर्फ एक ही बिरादरी को लाभ दिया जाता था। भाजपा की सरकारें निष्पक्ष होकर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 132 सब स्टेशन, फायर ब्रिगेड की स्थापना कराकर क्षेत्र के विकास में सहयोग किया है।
बीडीओ दीपक यादव ने कहा कि पहले जिन लोगों के आवास में नाम आ गए थे, उनकी सूची चली गई है। जो गांव के पात्र व्यक्ति आवास से वंचित रह गए हों। सचिव से कहकर सूची में नाम दर्ज करा लें। नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास ने कहा कि कस्बे में 650 आवास दिए जा चुके हैं। कहा कि पटरी दुकानदारों को 10-10 हजार रुपये बिना ब्याज के दिए जा चुके हैं।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी गौरव यादव ने कहा कि जिस किसान को सम्मान निधि नहीं मिल रही है है, वे अपना नाम दर्ज करा लें। इस दौरान जिला सचिव ज्योतिष सिंह, डीसी मनरेगा अवधेश दीक्षित, ब्लाक प्रमुख चिंतामन दोहरे, ईओ अमित नायक, राजीव कुमार, बीडीओ रामपुरा ओमप्रकाश दुबे, अध्यक्ष राजकिशोर गुप्ता भी मौजूद रहे।