फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   BJP councilors created ruckus in the municipality

Jalaun News: भाजपा सभासदों ने नगर पालिका में किया हंगामा

Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 28 May 2023 11:58 PM IST
विज्ञापन
BJP councilors created ruckus in the municipality
उरई। शपथ न दिलाने का आरोप लगाकर भाजपा सभासदों ने रविवार को नगर पालिका में हंगामा किया। इनका आरोप है कि पालिका ईओ ने शपथ पत्र पर हस्ताक्षर तो करा लिए, लेकिन उन्हें शपथ नहीं दिलाई। सूचना पर पहुंचे पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि और पुलिस ने किसी तरह समझा-बुझाकर उन्हें शांत कराया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका के टाउनहॉल में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के 14 नवनिर्वाचित सभासदों ने शपथ ग्रहण नहीं की थी। इनको छोड़कर सभी सभासदों और पालिका अध्यक्ष ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। रविवार की सुबह दस बजे भाजपा के सभी सभासद शपथ लेने नगरपालिका पहुंच गए। इनका आरोप है कि पालिका ईओ विमलापति ने हस्ताक्षर तो करा लिए, लेकिन शपथ किसी भी सभासद को नहीं दिलाई और बिना बताए ही चले गए।
विज्ञापन

पार्टी के कुछ नेताओं ने पदाधिकारियों से शपथ दिलाने की बात कही, लेकिन सभासद राजी नहीं हुए। सभासदों ने मांग की कि कोई अधिकारी ही शपथ दिलाए, नहीं तो हमारे कागज वापस किए जाएं। इसके बाद सभासदों ने पालिका में हंगामा शुरु कर दिया और पालिका कार्यालय के ताले तोड़ने की बात कहने लगे। पालिका का एक अधिकारी पालिका पहुंचा है तो उसका भी घेराव कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे की सूचना पर पालिकाध्यक्ष के प्रतिनिधि विजय चौधरी भी मौके पर पहुंचे। नाराज सभासदों से बातचीत करते है। थोड़ी देर बाद पुलिस भी आ गई। पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि ने किसी दूसरे दिन शपथ दिलाने का आश्वासन दिया। तब जाकर सभासद शांत हुए। सभासदों का कहना है कि पहले दिन ही हमारे साथ इस तरह का बर्ताव किया गया। बिना शपथ के ही लौटा दिया। इस संबंध ईओ विमलापति का कहना है कि अगर सभासद संतुष्ट नहीं हैं तो उनसे बातचीत की जाएगी। उनकी नाराजगी दूर की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed