फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bikes collided, two youths died, two seriously injured

Jalaun News: बाइकें भिड़ी, दो युवकों की मौत, दो गंभीर

Sat, 07 Feb 2026 12:37 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
Bikes collided, two youths died, two seriously injured
कुठौंद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत जालौन माता मंदिर रोड पर जरहाले गांव के पास शुक्रवार देर शाम करीब 7:45 बजे दो बाइकें टकरा गईं। भीषण टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल औरैया रेफर किया गया है, जहां उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है।
विज्ञापन

हादसे में मृतकों की पहचान जालौन खुर्द निवासी कुसुम सिंह (22) तथा बलिया निवासी सुदामा (30) के रूप में हुई है। दोनों युवक बाइक चला रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों बाइकों की रफ्तार काफी तेज थी। इसी दौरान सामने से आ रही बाइकों में सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों चालकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

हादसे में जगम्मनपुर, रामपुरा निवासी गौतम (24) तथा सिलौआ जागीर निवासी करन (20) गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, कुसुम सिंह की बाइक पर करन सवार था, जबकि सुदामा की बाइक पर पीछे गौतम बैठा हुआ था। दोनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें औरैया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुठौंद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

बताया गया है कि बलिया निवासी सुदामा क्षेत्र में ‘सुदामा बलिया’ के नाम से प्रसिद्ध था और स्थानीय स्तर पर मछली पालन सहित अन्य कार्यों से जुड़ा हुआ था। हादसे की खबर मिलते ही दोनों मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed