फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike riding wife dies, husband injured in tractor collision

ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार पत्नी की मौत, पति घायल

Sat, 21 Mar 2020 10:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2020 10:27 PM IST
विज्ञापन
Bike riding wife dies, husband injured in tractor collision
कोंच। पहाड़गांव रोड पर जा रही बाइक में अनियंत्रित ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। अस्पताल ले जाते समय पत्नी ने दम तोड़ दिया और पति की भी हालत गंभीर है।
विज्ञापन

मनीराम पुत्र कम्मोद निवासी देवगांव ने कोतवाली में तहरीर दी कि शुक्रवार देर शाम उनकी बेटी सुनीता (35) और दामाद उमाशंकर निवासी ग्राम अमरा, झांसी शुक्रवार देर शाम पहाड़गांव से कोंच की तरफ आ रहे थे तभी ग्राम परैथा के पास विपरीत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बेटी दामाद घायल हो गए और बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों को जब अस्पताल ले जाया जा रहा था तो रास्ते में सुनीता ने दम तोड़ दिया, जबकि उमाशंकर को भी गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक दीपू ही पति-पत्नी को लेकर अस्पताल पहुंचा। जहां से पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। कोतवाल इमरान खां ने बताया कि बाइक सवार हेलमेट भी नहीं लगाए थे। फिलहाल परिजनों से तहरीर लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed