{"_id":"5ede78738ebc3e90a76560d7","slug":"bike-riding-couple-was-hit-by-truck-referred-orai-news-knp564468229","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मारी, रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक सवार दंपति को ट्रक ने टक्कर मारी, रेफर
विज्ञापन
सीएचसी से घायलों को एंबुलेस से जिला अस्पताल भेजती पुलिस ।
- फोटो : ORAI
जालौन। रिश्तेदारी से लौट रह दंपति की बाइक में तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में दंपति गंभीर रूप से घायल हुए। सीएचसी से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
माधौगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम बंगरा निवासी अमीरे व उनकी पत्नी रीना बाइक से उरई आए थे। सोमवार दोपहर काम निपटाकर वह उरई से अपने गांव बंगरा जा रहे थे। तभी देवनगर चौराहे पर पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और अमीरे व उनकी गर्भवती पत्नी रीना गंभीर रूप से घायल हो गए।
मौके पर मौजूद मुसैब व सलमान ने उन्हें सीएचसी पहुंचाकर पुलिस को सूचना दी। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उन्हें बुलाया है। हादसे के बाद मौके से भाग ट्रक व उसके चालक को लोगों ने पकड़कर कोतवाली पुलिस के हवाले किया।