फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies, two injured in collision with dumper

Jalaun News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Sun, 08 Dec 2024 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 08 Dec 2024 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bike rider dies, two injured in collision with dumper
मुहम्मदाबाद। डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

जबकि उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से खलबली मच गई। चालक डंपर लेकर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने शव को ले जाने से मना कर दिया। वह चालक को पकड़ने व रिपोर्ट दर्ज करने की बात पर अड़ गए। मौके पर पहुंचे सीओ ने परिजनों को समझाकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
डकोर कोतवाली क्षेत्र के सिमिरिया गांव निवासी वीर सिंह उर्फ वीरू (24) रविवार दोपहर अपने गांव के ही धमेंद्र (17) व सत्यम (26) के साथ उरई आ रहा था। जैसे ही उनकी बाइक बंधौली के पास स्थित सौराई पुलिया मम्मी के ढाबे के पास पहुंची कि उरई की ओर से मौरंग भरने आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। इससे वीर सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों साथी गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची डकोर कोतवाली पुलिस ने घायलों को मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जानकारी पर परिजन भी आ गए। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाने लगी तो परिजनों व ग्रामीणों ने शव ले जाने वाले वाहन चालक को धक्का देकर भगा दिया और आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज व उसे पकड़ने की बात कही। उनका कहना था कि जब तक कोई अधिकारी व खदान मालिक नहीं आएगा तब तक वह शव उठने नहीं देंगे। बताया कि तेज रफ्तार वाहन चालक आए दिन हादसों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर सीओ उमेश कुमार कुमार पांडेय उरई कोतवाली अजय ब्रह्म तिवारी व कोटरा थाना प्रभारी के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों व ग्रामीणों को मदद का भरोसा दिया। इसके बाद पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया, जबकि आरोपी चालक मौके से भाग गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि वीर सिंह गांव में ही रहकर खेती किसानी करता था। उसके छह माह का बच्चा है। उसकी मौत से पत्नी शबनम सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वह बार-बार एक ही बात कह रही है कि पहले उसके पति को झूठे मामले में जेल भेज दिया था। उसके बाद हादसे में उसकी जान चली गई अब उसका और उसके बच्चे का क्या होगा।


25 मई को वीर को पुलिस मुठभेड़ में लगी थी गोली
मुहम्मदाबाद। मृतक वीर सिंह उर्फ वीरू के खिलाफ लूट का एक मामला दर्ज किया गया था। इस पर पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गोली मारकर घायल करते हुए गिरफ्तार कर लिया था। वह कुछ दिन पहले ही जमानत पर छूटा था। रविवार को हादसे में उसकी जान चली गई। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है।

तीन घंटे शव को परिजनों ने नहीं उठने दिया, सड़क पर पड़े रहे शरीर के टुकड़े
मुहम्मदाबाद। मृतक वीर सिंह अपने साथियों के साथ उरई जा रहा था। तभी हादसा हो गया। जानकारी पर उसके गांव के अलावा बंधौली, गुढ़ा आदि के लोग भी मौके पर पहुंच गए। जैसे ही पुलिस ने शव को उठाने का प्रयास किया तो वह हंगामा करने लगे। इस पर थाना प्रभारी ने उच्चाधिकारियों को जानकारी दी। इस पर सीओ दो थानों की पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया। इस दौरान तीन घंटे तक परिजनों ने शव को उठने नहीं दिया। सीओ के समझाने के बाद पत्नी ने तहरीर दी।



तेज रफ्तार वाहन बन रहे हादसे का सबब
मुहम्मदाबाद। डकोर के बंधौली के पास एक खदान संचालित है। इस पर सैंकड़ों की संख्या में ट्रकों व डंपरों का प्रतिदिन घाट पर आना जाना रहता है। पहले नंबर आने के चक्कर में वाहन चालक रफ्तार को तेज कर देते हैं। इससे हादसे हो रहे हैं। लोगों का कहना है कि जानकारी के बाद भी जिम्मेदार अनजान बने हुए हैं। अगर ऐसा ही चलता रहा तो आने वाले समय में बड़ी घटनाएं हो सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed