फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rider dies in vehicle collision, two injured

Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

Fri, 14 Feb 2025 12:25 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन Updated Fri, 14 Feb 2025 12:25 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies in vehicle collision, two injured
धम्मू पटेल की फाइल फोटो।  - फोटो : स्रोत: परिजन
उरई। शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को मेडिकल कालेज पहुंचाया। जहां एक को मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

एट थाना क्षेत्र के सेई गांव निवासी श्याम बिहारी पटेल (40), रामकिशुन पटेल (42) व धम्मू पटेल (35) बाइक से उरई में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने आए थे। रात को तीनों बाइक से घर लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक झांसी कानपुर हाईवे स्थित एट थाना क्षेत्र के बिजली घर के पास पहुंची कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इससे तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को मेडिकल भिजवाया। जहां धम्मू को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों का इलाज चल रहा है। एट थाना प्रभारी विमलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed