{"_id":"68e6bfc87c02c8d770058a0b","slug":"bike-rider-dies-after-being-hit-by-a-vehicle-orai-news-c-224-1-ori1005-135578-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jalaun News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन
फोटो - 13 मृतक रमेश कुमार की फाइल फोटो। स्रोत परिजन
कोंच। कैलिया बाईपास के पास मंगलवार अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सवार युवक घायल हो गया। सीएचसी से परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे, रास्ते में उसकी मौत हो गई।
कैलिया थाना क्षेत्र के चमरऊआ गांव निवासी रमेश कुमार (35) मंगलवार को घर आई सास केशकली व साला चंद्रपाल को बाइक से छोड़ने धगुवां कलां गांव गया था। परिजनों ने बताया कि देर शाम उनको छोड़ने के बाद वह घर लौट रहा था। उसकी बाइक जब कोंच-महेशपुरा मार्ग पर स्थित कैलिया बाईपास के पास पहुंची तभी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इससे वह लहूलुहान हो गया। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने रमेश को सीएचसी पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे झांसी ले जा रहे थे, रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रमेश हेलमेट नहीं लगाए था। परिजनों ने बताया कि रमेश खेती कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके दो बच्चे हैं। कोतवाल अजीत सिंह का कहना है कि टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है।