फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Bike rammed inside the truck, Mama-nephew's death

ट्रक में घुसी बाइक, मामा-भांजे की मौत

Fri, 29 Mar 2019 11:53 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 29 Mar 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
Bike rammed inside the truck, Mama-nephew's death
सड़क हादसे की बाद रोते परिवार के सदस्य। - फोटो : amar ujala

शहर कोतवाली क्षेत्र जयपुरा निवासी वीरेंद्र यादव (45) पुत्र राजा सिंह शुक्रवार की सुबह आठ बजे बाइक से अपने भांजे अभिषेक यादव (16) पुत्र राजाभइया को छोड़ने उसके घर गांव शक्तिभैरव थाना सेंदरी जिला टीकमगढ़ मध्यप्रदेश जा रहा था। जब उनकी बाइक एट के पिंडारी के पास पहुंची, तभी आगे जा रहे ट्रक के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिए जिससे पीछे से उनकी बाइक ट्रक में घुस गई। बाइक पर सवार मामा व भांजे गंभीर रुप से घायल होकर सड़क पर गिर गए।

विज्ञापन


जहां भांजे अभिषेक की मौके पर ही मौत हो गई। वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष उमेश त्रिपाठी ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायल मामा वीरेंद्र की भी उपचार के दौरान मौत हो गई। जैसे ही मामा भांजे की मौत की खबर परिजनों को मिली तो बदहवाश परिजन भी आनन फानन में जिला अस्पताल आ गए। दोनों की मौत से परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने ट्रक को पकड़ लिया है।
विज्ञापन


इकलौता पुत्र था अभिषेक
 मृतक अभिषेक इकलौता पुत्र था और इंटर की परीक्षा देने के बाद मामा वीरेंद्र के यहां जयपुरा छुट्टियां मनाने आया था। कुछ दिन मामा के घर पर रहने के बाद शुक्रवार को वह अपने गांव जा रहा था। उसे क्या पता था कि वह अपने गांव पहुंचने से पहले ही काल के गाल में समा जाएगा। उसकी मौत की सूचना जबसे मां सुमन को मिली है तब से वो इकलौते पुत्र को याद कर रो रोकर अचेत हो जाती हैं। अकेला होने की वजह से वह घर में सभी का लाडला था।
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे ने बेटा और भाई छीना
सड़क हादसे में मृत अभिषेक की मां सुमन पर तो मानों दुखों का पहाड़ ही टूट पड़ा। क्योंकि सड़क हादसे ने उसके बेटे व भाई को एक साथ छीन लिया। एक तरफ इकलौते बेटे की मौत का गम तो दूसरी तरफ भाई वीरेंद्र की मौत से उसका सब कुछ उजड़ गया। भाई और बेटे की मौत पर वह पछाड़ खाकर बार-बार अचेत हो जाती है।
                                                      

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed